{"_id":"ef556d134a7bba8743f6cf25d2c3bb28","slug":"diwali-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों में विस्फोट से पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखों में विस्फोट से पांच की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखों में विस्फोट की घटनाओं में आगरा में चार तो एटा में एक व्यक्ति की जान गई। 10 लोग घायल हो गए। बड़ी घटना आगरा-फीरोजाबाद हाइवे पर भागूपुर चौराहे पर बुधवार की दोपहर हुई। टाटा मैजिक वैन की छत पर देसी पटाखे का थैला लादते समय हुए भीषण विस्फोट से तीन सवारियों की वहीं मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। पटाखे कौन लेकर आया था, इसकी जांच हो रही है।
टाटा मैजिक वैन रामबाग चौराहे से फीरोजाबाद जा रही थी। इसमें दस लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागूपुर चौराहे पर गाड़ी रुकने पर दो युवकों ने एक थैला वैन के भीतर और दूसरा छत पर लादा। थैलों में देसी पटाखे थे। छत पर पटकते ही थैले में विस्फोट हुआ। इससे वैन के पिछले हिस्से में बैठे एत्मादपुर के नगला हरकेशी निवासी श्याम सिंह (35), फीरोजाबाद के कमालपुर, फरिहा निवासी सुरेशचंद्र (30) और कुतुकपुर, नसीरपुर निवासी बिजेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई। फीरोजाबाद के अशोक-जुनैद, छलेसर के इसरार, पीलाखार शाहदरा के रवि कुमार, धीरपुरा प्रशांत और होरीलाल घायल हो गए।
दूसरा हादसा तांतपुर सब्जी मंडी बाजार में हुआ। यहां लगे अस्थाई पटाखा बाजार में बुधवार की सुबह आग लग गई। पटाखों के फटने से विकराल हुई आग में जलकर तांतपुर के गांव जींदपुरा निवासी पिंटू (26) की मौत हो गई। दो दुकानदार भी झुलसे। पटाखा बाजार को अनुमति देने का लोगों ने जाम लगाकर विरोध किया।
विज्ञापन
एटा के गांव मनिकपुरा निवासी धर्मेंद्र अपने दोस्तों अंकित और नवीन के साथ पटाखे लेकर बुधवार को मैनपुरी के कुरावली से बाइक से लौट रहा था। दोपहर करीब एक बजे गांव लालपुर जहांगीराबाद के पास अचानक पटाखे फटने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। धर्मेंद्र ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।