फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dilip cut anek singh's throat

रजनी ने हाथ पकडे़, दिलीप ने गला काटा

Sat, 23 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dilip cut anek singh's throat
हमें मालूम था कि कैप्टन सिकरवार 6:30 बजे पेट्रोल पंप से निकलते हैं। हम पहले ही उनके रास्ते में जाकर खड़े हो गए थे। वे जैसे ही निकले, मीनू ने कार रुकवाई। उनसे कहा कि हम तीनों को फिर से काम पर रख लीजिए। फोन पर उनसे बात हो चुकी थी। कैप्टन ने कहा, चलो, गाड़ी में बैठ जाओ, चलते हुए बात करते हैं। तीनों पीछे की सीट पर बैठे। सिकरवार के ठीक पीछे रोहित बैठा। उसके बराबर में दिलीप और फिर रजनी। बात रजनी ने शुरू की। झरना नाला आते ही उसके पति दिलीप ने छुरा निकाला और सिकरवार पर वार कर दिया।
विज्ञापन

लेकिन यह वार चूक गया था। सिकरवार ने छुरा गले तक जाने से पहले ही हाथ अड़ा दिया। तभी रोहित ने छोटे चाकू से साइड से वार किया। उन्होंने फिर से हाथ अड़ाया। इसके बाद रजनी ने उनका हाथ पकड़ लिया। गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, इसलिए संतुलन नहीं बिगड़ा। इसी बीच दिलीप ने छुरा गर्दन पर रखा और तेजी से काटता चला गया। खून का फव्वारा सा छूटने लगा, लेकिन तीनों में से कोई उफ तक नहीं बोला।
विज्ञापन

रोहित और योगेश के मुंह और हाथ खून से सन गए थे। उन्होंने कार में रखे तौलिए से खून पोंछा। रजनी की साड़ी भी खून से सन गई। साड़ी का एक मोती टूट गया। यह बरामद भी हुआ था। इसके बाद लाश को लेकर होंडा सिटी से ही तीनों सुनसान जगह की तलाश में मई रोड तक पहुंचे। आरोपियों ने यही घटनाक्रम पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाश पर बैठकर 25 किमी चलाई कार
सिकरवार की हत्या हाईवे पर झरना नाला के पास की गई थी। यह भी थोड़ी सुनसान जगह, लेकिन यहां खड़े रहने पर पकड़े जाने का खतरा था। लाश को बाहर से देखा जा सकता है। ऐसे में आरोपियों के दिमाग में एक तरकीब सूझी। उन्होंने ड्राइविंग सीट को पीछे की ओर खिसकाया। इसके पिछले हिस्से को लिटा दिया। अब लाश बाहर से नहीं दिख रही थी। इसके बाद रोहित लाश पर बैठ गया और ड्राइविंग की। वह लाश पर बैठे हुए ही कार ड्राइव करते हुए मई रोड तक पहुंच गया। उसके कपड़े खून से सन गए थे।
धौलपुर में जलाए खून से सने कपड़े
एसएसपी ने बताया कि सिकरवार की हत्या कर उनकी कार से आरोपी सौ फुटा रोड की ओर से टेढ़ी बगिया, खंदौली होते हुए मई रोड तक पहुंचे। यहां गाड़ी खड़ी की। इसके बाद नोटों से भरी अटैची और मोबाइल फोन लेकर ऑटो से आगरा आ गए। रात में ही बस से धौलपुर पहुंच गए। वहां अटैची और खून से सने कपड़े जला दिए। हालांकि रजनी ने अपनी साड़ी नहीं जलाई थी। मोबाइल तोड़कर आलू के खेत में फेंक दिया, छुरा भी यहीं फेंका। इन्हें इनकी निशानदेही पर बरामद किया गया।
सुबूतों की लंबी फेहरिस्त
कैश : 9.10 लाख लूटा, 8.51 लाख बरामद किया गया। नोटों पर राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप के मैनेजर के दस्तखत हैं। पंप और होटल का कैश किसी न किसी के साइन कराकर ही बैंक में जमा कराया जाता है।

कपड़े : रजनी की खून से सनी साड़ी मिली है। सिकरवार की कार से लिया गया तौलिया खून से सना मिला है। इनके सैंपल लिए गए हैं। पुलिस डीएनए परीक्षण कराएगी।
मोती : गाड़ी में एक मोती मिला था, माना जा रहा था कि यह कातिल की अंगूठी का है, लेकिन अब साफ हुआ कि यह रजनी की साड़ी से टूटकर गिरा।
छुरा : इस पर भी खून लगा है। रिमांड पर एक और चाकू मिलने की उम्मीद है। कत्ल में इसका भी इस्तेमाल किया गया था।
मोबाइल फोन : कैप्टन सिकरवार का मोबाइल फोन बरामद हो गया है। लूट की रकम से खरीदे गए दो मोबाइल भी मिले हैं।
हत्यारोपी
- दिलीप जाटव
दसवीं फेल है। जूता फैक्ट्री में काम कर चुका है। वहां चमड़ा काटता था। ड्राइवर के रूप में कई जगह काम किया है। राष्ट्र दीप पेट्रोल पंप पर भी कुछ दिन रहा।
- रजनी उर्फ मीनू
दिलीप की पत्नी है। आठवीं पास है। कई जगह नौकरी कर चुकी है। राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप पर दीवाली पर काम किया था।
- रोहित शर्मा
दूसरा नाम है राम अवतार शर्मा। दिलीप का दोस्त है। मीनू उसे देवर कहती है। राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप पर कुछ दिन ड्राइवर के रूप में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed