फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dharm sthal

प्रतिमा और धर्मस्थलों के  पास तैनात रहेगी पुलिस 

Sun, 06 Nov 2016 12:27 AM IST
प्रतिमा और धर्मस्थलों के  पास तैनात रहेगी पुलिस 
प्रतिमा और धर्मस्थलों के  पास तैनात रहेगी पुलिस  Updated Sun, 06 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
dharm sthal
police & pac - फोटो : amar Ujala
जिले में असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश मेें लगे हैं। धर्मस्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि अब धार्मिक और प्रतिमा स्थलों की सुरक्षा के लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया है। जल्द ही इन स्थलों को चिह्नित कर होमगार्ड की तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें, 31 अक्तूबर की रात को कमाल खां के पास ख्वासपुरा में दो धर्मस्थलों में घुसकर प्रतिमाओं को खंडित किया गया। इसके बाद दो नवंबर को फतेहाबाद में दो प्रतिमाओं को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। वहीं तीन नवंबर की रात को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्व माहौल खराब करना चाहते हैं। एसएसपी ने निर्देशित किया है कि थाना पुलिस अपने क्षेत्र की प्रतिमा और धर्मस्थलों को चिह्नित करे। इसके बाद ग्राम समिति और ग्राम चौकीदार को इस बारे में अवगत कराकर होमगार्ड की ड्यूटी लगवाई जाए। चीता मोबाइल भी निगरानी करे। स्टेशन आफिसर खुद भी गश्त के दौरान इन पर नजर रखें। बीट सिपाही, चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित कर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी धर्मस्थलाें और प्रतिमास्थलों की सूची तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed