फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu se maut

डेंगू से पेट्रोल पंप स्वामी की मौत

Tue, 27 Sep 2016 12:27 AM IST
डेंगू से पेट्रोल पंप स्वामी की मौत
डेंगू से पेट्रोल पंप स्वामी की मौत Updated Tue, 27 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
dengu se maut
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
डेंगू से पेट्रोल पंप स्वामी रवि शर्मा (42) की मौत हो गई। नेहरू इंक्लेव, शमसाबाद रोड स्थित निवासी रवि पिछले पांच-छह दिनों से बीमार थे। यहीं के निजी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। प्राइवेट लैब में जांच कराने पर डेंगू की संभावना बताई। ब्लड प्रेशर कम होने और लिवर में समस्या शुरू होने पर रविवार को गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके भाई अमित शर्मा ने बताया कि यहां दोबारा जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर सोमवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मचा है।

जानलेवा बुखार से दो और ने तोड़ा दम
अछनेरा के मोहल्ला पूर्वी रठिया निवासी विनोद अग्रवाल के पुत्र अनमोल (12) को तीन दिन से बुखार था। हालत बिगड़ने पर उसका इलाज आगरा के निजी हास्पिटल में चल रहा था। रविवार को उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। यहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। वह कक्षा सातवीं का छात्र था। तांतपुर जगनेर के गांव सिगाइच निवासी बाबू उर्फ श्यामानंद (65) महात्मा उदयना आश्रम पर रहते थे। रविवार से उन्हें तेज बुखार था। सोमवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर घरवाले उन्हें धौलपुर के अस्पताल में ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


डेंगू से अब तक तीन और बुखार से 43 की मौत
जानलेवा बुखार और डेंगू से हाहाकार मचा है। अभी तक 46 मौत से लोग दहशतजदां हैं। इसमें से तीन लोगों ने डेंगू के कारण दम तोड़ा, जबकि वायरल फीवर से अब तक 43 की मौत हो चुकी है। वहीं, एसएन मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में सोमवार को दो और मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें एनएस-वन (संभावित) निकला है। डेंगू वार्ड प्रभारी डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से चार मलेरिया के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- पेट्रोल पंप स्वामी रवि कुमार की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रवि अपने पीछे तीने बेटे और पत्नी को बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed