फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dayat me hangama

डायट में अभ्यर्थियों  ने फिर किया हंगामा

Fri, 23 Sep 2016 11:44 PM IST
डायट में अभ्यर्थियों  ने फिर किया हंगामा
डायट में अभ्यर्थियों  ने फिर किया हंगामा Updated Fri, 23 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
dayat me hangama
डायट में अभ्यर्थियों  ने फिर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बीटीसी-2015 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हंगामा किया। नारेबाजी की और गेट तोड़ने की कोशिश की। पंचकुइयां मार्ग पर जाम लगाया। अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गए। मेरिट लिस्ट में बाहर हो चुके और मेरिट में शामिल अभ्यर्थी दोनों ही डीडी वापसी की मांग कर रहे थे। बाद में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने अभ्यर्थियों को बड़ी मुश्किल से शांत कराया।
विज्ञापन

डायट प्रशासन ने उन्हें बताया कि जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उनको परीक्षा नियामक से निर्देश मिलने के बाद डीडी वापस किया जाएगा, जबकि अभ्यर्थी तत्काल डीडी वापस करने की मांग कर रहे थे। वहीं हंगामे के चलते डायट प्राचार्य शुक्रवार को भी साढ़े दस बजे (आधे घंटे इंतजार के बाद) कार्यालय में घुस पाई। उन्हें दूसरे कक्ष में बैठना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे से मेरिट लिस्ट बाहर अभ्यर्थियों को डीडी लेने के लिए काउंटरों पर भेजा गया। 
विज्ञापन


निजी कालेजों की मनमानी से बढ़ी परेशानी
आगरा। निजी कालेजों की ओर से सीधे प्रवेश के लिए दिए विज्ञापन से अधिक परेशानी हो रही है। कालेज संचालक अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश के लिए गुमराह भी कर रहे हैं। इससे मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी डायट से डीडी वापस मांग रहे हैं। कुछ ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनका चयन नजदीकी डायट में हो गया है। वे भी डीडी वापस लेना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कालेजों में सीधे प्रवेश लिए जाने के संबंध में डायट को कोई आदेश परीक्षा नियामक आयोग से नहीं प्राप्त हुआ है। कालेज संचालक विज्ञापन निकालने के संबंध में उचित जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। इनकी मनमानी से परेशानी हो रही है। अभ्यर्थी गुमराह हो रहे हैं। 
- बीना सत्या, प्राचार्य, डायट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed