फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dashahare par haee alart Dussehra on high alert

दशहरे पर हाई अलर्ट

Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 dashahare par haee alart Dussehra on high alert
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 विजय दशमी पर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन ने सुरक्षा के लिए तमाम एहतियाती कदम उठाने के लिए ताकीद किया है। आशंका यह है कि खुराफाती किस्म के लोग त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को शहर के मिश्रित आबादी वाले तमाम इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इनमें मंटोला, छीपीटोला, लोहामंडी, तेलीपाड़ा, सैयदपाड़ा , शाहगंज, नाई की मंडी, ताजगंज में गोबर चौकी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को दशहरे के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। दुर्गा प्रतिमा के सभी विसर्जन घाट पर पुलिस तैनात की गई है। विसर्जन जुलूस के रूट पर भी पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा सभी रामलीला स्थलों पर भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस के साथ ही पीएसी को भी लगाया गया है। स्वाट के जवान भी अलर्ट पर रखे गए हैं। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि एसओ और सीओ समेत तमाम अधिकारी भी गश्त पर रहेंगे। 
विज्ञापन



आज यमुना किनारा रोड पर नहीं चलेंगे वाहन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के चलते यमुना किनारा मार्ग पर मंगलवार को वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अंबेडकर पुल और श्मशान घाट तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन का रूट जारी कर दिया है। सभी जगह ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि प्रयास यही रहेगा कि कहीं ट्रैफिक जाम न होने पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मूूर्ति विसर्जन के वाहनों को छूट 
अंबेडकर पुल की तरफ से आगरा किला, श्मशान घाट और यमुना किनारा रोड पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन जिन वाहनों से विसर्जन के लिए मूर्तियां ले जाई जाएंगी, उन पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

यह रहेगा रूट 
अंबेडकर पुल की तरफ से आगरा किला, श्मशान घाट, यमुना किनारा रोड पर वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
वहीं अंबेडकर पुल की ओर से आने वाले वाहनों को जीवनी मंडी की ओर से निकाला जाएगा।
विक्टोरिया पार्क, श्मशान घाट की तरफ से यमुना किनारा होते हुए अंबेडकर पुल और जीवनी मंडी की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
यह वाहन किला, एमजी रोड होते हुए निकाले जाएंगे। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से रात तकरीबन नौ बजे तक रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed