फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   darvesh yadav murder's accused death during treatment in gurugram

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के आरोपी मनीष शर्मा की मौत

Sat, 22 Jun 2019 07:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
darvesh yadav murder's accused death during treatment in gurugram
हत्याकांड से कुछ समय पहले की तस्वीर में दरवेश यादव और लाल घेरे में हत्यारोपी मनीष - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की मौत हो गई। मनीष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दरवेश यादव की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

 
12 जून को दीवानी में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव के स्वागत समारोह के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। दरवेश यादव वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठी थीं। तभी साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा आया। उसने पहले दरवेश के रिश्तेदार मनोज पर गोली चलाई। वो बाल-बाल बचा। 
विज्ञापन


इसके बाद दरवेश यादव की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीष ने अपनी कनपटी पर भी गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। मामले में दरवेश यादव के भतीजे सनी ने मनीष शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसकी पत्नी वंदना और अधिवक्ता विनीत गुलेचा को भी नामजद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवेश की हत्या से जुड़े कई राज दफन

darvesh yadav murder's accused death during treatment in gurugram
दरवेश सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : social media
मेदांता अस्पताल में मनीष को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। शनिवार दोपहर बजे 1:20 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना न्यू आगरा पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर में कार्रवाई शुरू हुई।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या के मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर चुकी है। मगर, हत्याकांड की असली वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। मनीष ने आखिर दरवेश की हत्या क्यों की? इस सवाल का जवाब सही से नहीं मिल सका है।

पुलिस मनीष का बयान लेने की तैयारी में थी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी मौत के बाद मामले में कई सवालों का जवाब मिल पाना और कठिन हो गया है। मनीष सदर के रोहता स्थित सिल्वर सिटी का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed