फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud With Man Online Search Nmber Send Link In Agra

साइबर अपराध: लिंक भेजकर खाते से निकाले रुपये, ऑनलाइन खोजा था बैंक का ग्राहक सहायता नंबर

Sun, 17 Jan 2021 08:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Jan 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud With Man Online Search Nmber Send Link In Agra
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
बैंक खाते में जमा रकम की जानकारी के लिए ऑनलाइन ग्राहक सहायता नंबर खोजकर बल्केश्वर के मोहित शर्मा साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस को बताया कि बचत खाते से रकम कट गई थी। इस पर खाते का बैलेंस चेक करने की सोची। इसके लिए बैंक के ग्राहक सहायता नंबर को ऑनलाइन खोजकर निकाला। एक नंबर मिल गया। उस नंबर पर बात की।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बात करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया। कहा कि आपका बैलेंस बता दिया जाएगा। इसके लिए एक लिंक भेज रहे हैं। इस पर क्लिक करते ही सभी जानकारी मिल जाएगी। मोबाइल में ई वालेट से लेकर अन्य खाते की जानकारी भी थी। लिंक पर क्लिक करते ही उनके पास मैसेज आने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ ही देर में खाते से 92 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक जाकर अपना खाता बंद करा दिया। पता चला कि उनके खाते से रकम बिहार के खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने कमला नगर थाने में शिकायत की। वहां से साइबर सेल भेज दिया गया। साइबर सेल में प्रार्थनापत्र ले लिया गया। थाना कमला नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए साइबर सेल प्रार्थनापत्र भेजा गया है। 

ऑनलाइन सर्च किए नंबर पर भरोसा न करें
साइबर सेल के एक्सपर्ट विजय तोमर ने बताया कि ऑनलाइन सर्च किए गए ग्राहक सहायता नंबर पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इस तरह खाते के बारे में बताने की कहकर भेजे जाने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करें। बैंक की पासबुक और एटीएम पर लिखे नंबर पर ही कॉल करना चाहिए। अपनी निजी जानकारी किसी को भी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed