{"_id":"59551ec84f1c1b22128b4b9e","slug":"cyber-criminals-in-agra-active-on-the-name-of-aadhar-link","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक के नाम पर पूछ ली एकाउंट डिटेल, कुछ ही देर में रुपये पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधार लिंक के नाम पर पूछ ली एकाउंट डिटेल, कुछ ही देर में रुपये पार
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाता हो या फिर सिम कार्ड, सभी को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी हो गया है। बैंक और मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आधार नंबर लिंक कराने पर जोर दे रही हैं। इसी का फायदा साइबर क्रिमिनल भी उठा रहे हैं।
अपराधी लोगों को काल करके झांसे में ले रहे हैं। आधार कार्ड को खाते से लिंक करने के बहाने नंबर पूछते हैं। इसके बाद खाते से संबंधित जानकारी लेकर रकम उड़ा रहे हैं। जब तक लोगों को पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
साइबर क्राइम सेल में रोजाना दो से तीन मामले खातों से रकम निकालने के आते हैं। एक महीने में 80 शिकायतें हैं। इनमें ज्यादातर में आधार कार्ड नंबर पूछकर रकम निकाले जाने की शिकायतें हैं। पुलिस सभी मामलों में बैंक से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
एक्सपर्ट विजय तोमर के मुताबिक, आधार के बढ़ते चलन को देखते हुए लोगों को काल किया जा रहा है। आधार कार्ड का नंबर पूछने के बाद शातिर लोगों से खाता नंबर और पासवर्ड की जानकारी भी ले लेते हैं। इसके बाद खाते से आनलाइन शापिंग कर लेते हैं।

ताकि न हो किसी के साथ धोखाधड़ी
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
- बैंक की ओर से फोन पर खाते से संबंधित जानकारी नहीं ली जाती है।
- ग्राहक भी फोन पर बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी को नहीं दें।
- खाते से रकम निकलने, आनलाइन शापिंग पर पुलिस को जानकारी दें।
- कम से कम समय में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

ये हुए मामले
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
आगरा में बापू नगर, खंदारी निवासी सद्दाम के मोबाइल पर 20 दिन पहले एक काल आया। काल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उनके केनरा बैंक के खाते को आधार से लिंक करने की बात कही। आधार कार्ड नंबर पूछ लिया। कुछ देर बाद सद्दाम के मोबाइल पर मैसेज आया।
उक्त व्यक्ति ने दोबारा काल किया। मैसेज में लिखा ओटीपी पूछ लिया। कुछ देर बाद खाते से दस हजार रुपये निकल गए। इस पर सद्दाम ने अपना खाता ब्लाक करा दिया। सद्दाम ने बताया कि खाते से रकम उड़ाने वाला उसके पास लगातार काल कर रहा है।
वहीं सदर क्षेत्र के रहने वाले रमाकांत के मोबाइल पर दस दिन पहले एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर काल किया गया। उनसे कहा गया कि अगर खाते को आधार से लिंक नहीं कराएंगे तो खाता बंद कर दिया जाएगा। रमाकांत ने आधार कार्ड का नंबर बता दिया।
इसके बाद फोन करने वाले ने खाते से संबंधित जानकारी भी ले ली। कुछ देर में ही उनके खाते से 30 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।