फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crook jumped from moving train after jewelry and cash snatched from passenger

यात्री से 10 लाख के जेवर व नकदी भरा बैग छीन बदमाश ट्रेन से कूदा, एसी कोच में हुई वारदात

Sat, 23 Mar 2019 09:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
crook jumped from moving train after jewelry and cash snatched from passenger
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में शुक्रवार की रात मुंबई से जालंधर जा रही स्वराज एक्सप्रेस के एसी कोच में एक यात्री से 10 लाख के जेवरात और नकदी से भरे बैग को छीन कर एक बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। वारदात से जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। पीड़ित यात्री परिवार के साथ मुंबई से जालंधर जा रहा था। उसने जालंधर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मुंबई निवासी धर्म सिंह अपनी पत्नी इन्द्रा वर्मा और दो बच्चों के साथ एसी के बी-4 कोच में यात्रा कर रहे थे। रात करीब दो बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन से पहले नरहौली पुल के पास धीमी हुई। तभी कोच में घुसे शातिर बदमाश ने धर्म सिंह के सिर के नीचे रखे बैग को झटके से छीन लिया और चलती ट्रेन से कूद गया। 
विज्ञापन


अचानक हुई इस वारदात से एसी कोच में हड़कंप मच गया। धर्म सिंह ने शोर मचाकर ट्रेन में मौजूद जीआरपी को बताना चाहा लेकिन मौके पर कोई भी जीआरपी कर्मी नहीं मिला। दो मिनट बाद ही ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंच गई। उन्होंने जंक्शन पर शोर किया तो जीआरपी और आरपीएफ मथुरा मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में थे 10 लाख के जेवर

काफी खोजबीन के बाद भी जीआरपी और आरपीएफ बैग छीनने वाले शातिर बदमाश को नहीं पकड़ सकी। पीड़ित ने जीआरपी प्रभारी शिव कुमार सिंह पोनिया को बताया कि उसके बैग में करीब दस लाख के जेवरात तथा 60 हजार की नकदी और एक मोबाइल भी था। 

ट्रेन के अधिक समय तक न रुकने के कारण धर्म सिंह ने इसकी रिपोर्ट जालंधर पहुंचकर जीआरपी में कराई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि बैग यात्री के सिरहाने रखा था, जिसे लेकर कोई ट्रेन से कूद गया। जालंधर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, लोगों का कहना है कि आउटर पर अक्सर पुलिस कर्मी नदारद रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed