{"_id":"5856dbae4f1c1bac60c06391","slug":"court-me-peshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठिये की जम्मू-कश्मीर की कोर्ट में होगी पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुसपैठिये की जम्मू-कश्मीर की कोर्ट में होगी पेशी

Updated Mon, 19 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल आगरा में बंद पाक ओक्यूपाइड कश्मीर (पीओके ) के घुसपैठिए को जम्मू कश्मीर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। गाजियाबाद के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद उसे लेने के लिए वहां की पुलिस आगरा पहुंच गई। रविवार को पुलिसकर्मियों का सत्यापन कराया गया। इसके बाद अब कैदी को उनके सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को उसको जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले किया जा सकता है।
सेंट्रल जेल के अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि पीओके के मुजफ्फराबाद निवासी फैयाज अहमद मीर को दस साल पहले गाजियाबाद में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में 14 विदेशी अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। 21 दिसंबर 2010 को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई। चार साल पहले ही वह जेल में रह चुका था। बाकी की सजा के लिए उसे सेंट्रल जेल में भेजा गया। 16 दिसंबर को उसकी सजा पूरी हो गई।
इससे पहले ही उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जा रही थी। फैयाज के खिलाफ जम्मू कश्मीर के थाना कुपवाड़ा में भी मुकदमा दर्ज है। इस पर शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा थाना के एसआई मुख्तार अहमद सहित पांच पुलिस कर्मी उसे लेने पहुंचे। पुलिस कर्मियों के सत्यापन की प्रक्रिया कराई गई। इसके बाद ही कैदी को उनके सुपुर्द किया जाएगा। अधीक्षक ने बताया कि पुलिस फैयाज को जम्मू कश्मीर कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
पंजाब की घटना के बाद अलर्ट
बता दें, पंजाब के नाभा में हाल ही में जेल में हमला करके आतंकियों को छुड़ा लिया गया था। हमलावरों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। इस घटना के बाद से सभी जेलों को अलर्ट कर दिया गया था। कैदियों को जिले से बाहर भेजने से पहले उन्हेें लेकर जाने वाले पुलिस कर्मियों का सत्यापन कराया जाता है। इसके लिए जिले के पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाती है। फैयाज को लेने आए पुलिस कर्मियों के सत्यापन की भी रिपोर्ट मांगी गई है।