फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable anuj rana injured

कलक्ट्रेट के पास चली ‘रहस्यमयी’ गोली से ट्रैफिक सिपाही घायल

Mon, 18 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 18 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
constable anuj rana injured
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अनुज राणा को रविवार रात करीब नौ बजे कलक्ट्रेट तिराहा पर स्थित श्रीराम पेठा स्टोर पर ‘रहस्यमय’ ढंग से चली गोली लग गई। वह वहां तीन सहकर्मियों के साथ बैठा बात कर रहा था। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर तीनों फरार हो गए। देर रात तक आला अफसर भी जांच में जांच में जुटे रहे लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसे गोली लगी कैसे। घायल और फरार तीनों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अफसर पूछताछ कर ही रहे थे कि घायल सिपाही ने यह कहकर मामला और उलझा दिया कि उसे गिर जाने से चोट लगी है, गोली नहीं। हालांकि एक्स-रे रिपोर्ट से साफ था कि गोली गर्दन में लगी और सिर में जाकर फंस गई। पुलिस ने बताया कि शामली निवासी अनुज राणा ट्रैफिक कांस्टेबल मोहन, ऋषिपाल और विनय श्रीराम पेठा स्टोर पर आपस में बात कर रहे थे। दुकान मालिक एवं चश्मदीद विनय अग्रवाल ने बताया कि चारों को आए दस मिनट ही हुए थे कि गोली चलने की आवाज आई। वह पहुंचा तो एक पिस्टल जमीन पर पड़ी थी, अनुज की गर्दन से खून निकल रहा था। उसके साथी उसे लेकर एसएन की ओर दौड़े।
विज्ञापन

उधर, एसएन में पुलिस अफसरों के पहुंचने पर तीनों रफूचक्कर हो गए। देर रात तक उनकी तलाश जारी थी। एसपी ट्रैफिक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली हादसे में लगी है। एसपी सिटी आरके सिंह ने कहा कि जांच चल रही है, जल्द ही तस्वीर साफ  होगी। गंभीर हालत को देखते हुए अनुज को रात 10:30 बजे पुष्पांजलि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed