फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ciber crime agra

‘साइबर क्राइम के मामलों में डिजिटल साक्ष्य अहम’

Sun, 10 Apr 2016 02:01 AM IST
‘साइबर क्राइम के मामलों में डिजिटल साक्ष्य अहम’
‘साइबर क्राइम के मामलों में डिजिटल साक्ष्य अहम’ Updated Sun, 10 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
ciber crime agra
‘साइबर क्राइम के मामलों में डिज‌िटल साक्ष्य अहम’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन में साइबर क्राइम पर आगरा जोन की दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में सेंटर फोर रिसर्च आन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ (सीसी एंड सीएल) और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के चेयरमैन अनुज अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम के मामलों में डिजीटल साक्ष्य जुटाना अहम होता है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेंड होना होगा। कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। उन्होंने ‘लाइव’ और ‘डेड’ साक्ष्य जुटाने की तकनीकि के बारे में बताया। 
विज्ञापन

अनुज अग्रवाल ने उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के मामले आते हैं। अपराधी इंटरनेट और मोबाइल की मदद से दूसरे शहरों में बैठे लोगों के संपर्क में रहते हैं। कंप्यूटर में रकम और लोगों की जानकारी रखी जाती है। ऐसे मेें पुलिस को पता होना चाहिए कि वह किस तरह कंप्यूटर से उनको हासिल कर सकती है। इसी तरह साइबर क्राइम के तमाम मामलों में अपराधी इंटरनेट और कंप्यूटर का सहारा लेते हैं। उन्होंने फोरेंसिक एनालिसिस साफ्टवेयर की जानकारी भी दी। पुलिस कर्मियों को डेमो करके भी दिखाया गया। शाम को कार्यशाला का समापन हो गया। इस मौके पर डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने प्रशिक्षण देने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए। कार्यशाला में एसपी सिटी सुशील घुले, एसपी क्राइम सहित जोन के पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

..तो लग सकती है लगाम 
सीएसआई के चेयरमैन अनुज अग्रवाल बताते हैं साइबर क्रिमिनल्स फर्जी दस्तावेजों से मोबाइल, इंटरनेट कनेक्शन और बैंक खाता खुलवाते हैं। मगर, अब तकनीक की मदद से उन्हें पकड़ा जा सकता है। डिजीटल साक्ष्य कोर्ट में अपराधी को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इससे साइबर क्राइम के मामलों में काफी हद तक लगाम लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed