{"_id":"81404d3a4752c1eb34b78fcb290c8fcd","slug":"chunav-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुर में पंचायत मित्र के घर पथराव, आगजनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैतपुर में पंचायत मित्र के घर पथराव, आगजनी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 15 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर के नयेपुरा गांव में प्रधान पद पर हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने वोट न देने पर रविवार रात पंचायत मित्र के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध करने पर जमकर मारपीट और पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों को इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नयेपुरा गांव में मंशाराम और लायक सिंह के बीच प्रधान पद पर मुकाबला हुआ था। इसमें मंशाराम जीते और लायक सिंह हार गये। रविवार रात लगभग नौ बजे लायक सिंह के समर्थकों ने पंचायत मित्र भगवान सिंह के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध करने पर परिवारीजनों की लाठी-डंडों से पिटाई की। बस्ती के लोगों के आने पर हमलावरों ने पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मारपीट और पथराव में भगवान सिंह, उनकी मां कलावती, बहन पप्पी देवी, सपना देवी, मालती देवी, हरीशंकर, दरियाव सिंह आदि घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया है। इनमें से दो को आगरा रेफर किया गया है। भगवान सिंह ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
-------
फतेहाबाद के सिलावली में युवक को पीटा
फतेहाबाद। गांव सिलावली में रविवार रात जीते प्रत्याशी के घर से खाना खाकर लौट रहे युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सिलावली निवासी विद्याराम प्रधानी का चुनाव जीती विमलेश पत्नी रमेशचंद के घर जीत की खुशी में आयोजित दावत में खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय गांव के ही कुछ लोगों ने विद्याराम की पिटाई कर दी। उन्होंने थाना फतेहाबाद में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।