फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

जैतपुर में सराफ की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 04 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
chori
जैतपुर कस्बे में मंगलवार की रात थाने से महज 100 गज की दूरी पर चोरों ने एक सराफ की दुकान में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगभग दो घंटे तक रहे। उनकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गयी है।
विज्ञापन

थाने से 100 गज की दूरी पर सचिन जैन की सोने-चांदी के गहनों की दुकान बाह-इटावा मार्ग पर है। मंगलवार रात लगभग साढे़ बारह बजे पड़ोसी नेपाल सिंह के बाडे़ की दीवार से होकर सचिन जैन के आंगन में चोर घुसे। दुकान के पिछवाडे़ के दरवाजे की कुंदी तोड़कर चोर अंदर घुसे। अंदर अलमारी तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के कहने और लगभग दो हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। ढाई बजे तक चोर दुकान में रहे। तीन चोरों में से एक मुंह बांधे हुए था। दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरों में चोरों की करतूत कैद हो गयी। बुधवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पर सचिन जैन को वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने जैतपुर थाने में तहरीर दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने में जुट गयी है। सचिन जैन ने बताया कि कुछ ग्राहकों के जेवर मरम्मत के लिए रखे थे। कुछ दुकान के जेवर चोरी हो गये हैं। कस्बे के व्यापारियों ने घटना पर रोष जताया है। उन्होंने वारदात का खुलासा करने और पुलिस से रात्रि गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed