फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

स्वास्थ्य कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी

Wed, 11 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 11 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
chori
कमला नगर के नटराजपुरम में चोरों ने सीएमओ दफ्तर में कार्यरत सरला अग्रवाल के घर से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। मंगलवार को पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची गृह स्वामिनी ने पुलिस को जानकारी दी। दरअसल, सरला अग्रवाल पिछले चार-पांच दिन से शास्त्रीपुरम में रहने वाली अपनी बेटी के यहां गई हुई थीं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। इस पर वह घर पहुंची तो चोरों ने पूरे घर को साफ कर दिया था। अलमारी, बक्से और रसोई सभी कुछ खंगाल डाला था। उन्होंने बताया कि चोर करीब आठ तोले सोने के जेवरात और 60 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। उधर, सेमरी का ताल सदर में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़कर 13 पेटी शराब और 11 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed