सावधान ! मासूमों को मोहरा बनाकर मध्यप्रदेश का गैंग कर रहा वारदात, निशाने पर शादी समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलपुरा क्षेत्र के गांव गढ़ी गुलजारी निवासी डॉ. कायम सिंह बीबीआरआई, बिचपुरी में प्रधानाचार्य हैं। उनकी बेटी ज्योति की शुक्रवार को रोहता स्थित डब्लू रिसॉर्ट में शादी थी। रात तकरीबन आठ बजे बारात आने की तैयारी चल रही थी।
रिसॉर्ट के कमरे में ज्योति और उसकी मां गुड्डी रिश्तेदारों के साथ मौजूद थीं। तभी एक करीब आठ साल का बालक अंदर आ गया। वो दुल्हन से नजर बचाकर उसका बैग उठाकर ले गया। इसके बाद रिसॉर्ट के गेट से बाहर निकल गया।
बैग में रखा था ये सामान
डॉ. कायम सिंह के भाई चौधरी राजवीर सिंह के मुताबिक, बैग में चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये रखे थे। रात तकरीबन 8:30 बजे जेवरात पहनने के लिए दुल्हन ने बैग को देखा तो नहीं मिलने पर जानकारी हुई।
शादी समारोह में हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। इसमें बालक बैग लेकर बाहर जाता दिख रहा है। राजवीर सिंह के परिजनों ने बैग उठाने वाले चोर की तलाश शुरू कर दी।
सौ मीटर दूरी पर ही स्थित एक दूसरे रिसॉर्ट में वही बालक मिल गया, जोकि डब्लू रिसॉर्ट में घुसा था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस बुलाकर उसे ली। थाना सदर पुलिस ने उससे पूछताछ की।
मध्य प्रदेश का गैंग दे रहा वारदात को अंजाम
सिकंदरा में भी 15 दिन पहले हुई थी वारदात
सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में 15 दिन पहले आरटीओ कर्मी की बेटी की शादी थी। तभी रूपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। उसमें भी बालक ने अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद बैग उठाकर ले गया था।
सीसीटीवी में घटना कैद हो गई थी। लोगों ने चार दिन बाद एक बालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन बैग नहीं मिला। शहर में इससे पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। मगर, गैंग नहीं पकड़े जा रहे हैं।