{"_id":"5f799038d1aecd08dc2dadc3","slug":"child-kidnapped-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 11 वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी, परिवार से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: 11 वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी, परिवार से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी
Sun, 04 Oct 2020 05:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। वह शनिवार दोपहर से लापता है। रविवार को उसके परिजनों को फिरौती का फोन कॉल आया। परिवार से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।
विज्ञापन
मथुरा थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर घर के बाहर खेलने के लिए गए 11 वर्षीय बालक को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने पिता को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी है। थाना सदर बाजार कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
औरंगाबाद के निषाद मोहल्ला निवासी कैलाशी मजदूरी करता है। उसका पुत्र रूपेश (11 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे घर के बाहर खेलने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन की। काफी कोशिश के बाद भी जब बालक का पता नहीं चल सका। तब रात करीब 12 बजे कैलाशी ने थाना सदर बाजार में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मां राजवती ने बताया कि रविवार सुबह बालक के पिता के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया और कहा कि उसका बेटा उनके कब्जे में है। अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख की फिरौती मांगी। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि दिन में खेलते समय बालक गायब हो गया। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।