फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cherchar

जुलूस में युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल 

Fri, 16 Sep 2016 01:27 AM IST
जुलूस में युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल 
जुलूस में युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल  Updated Fri, 16 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
cherchar
जुलूस में युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध पर बल्केश्वर में रंगबाज युवकों ने श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा। तलवार निकाल ली। इससे दहशत फैल गई। दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी। इंद्रा एन्क्लेव में पथराव कर दिया। चीता मोबाइल के पहुंचने पर युवक यमुना की तरफ भाग गए। वहीं पार्वती नदी के घाट पर विसर्जन के दौरान हुए झगड़े के बाद सेवला में दो जुलूस के लोगों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

बवाल : 1
बताया गया है कि शाम तकरीबन पांच बजे बल्केश्वर के राधा नगर से बड़ी संख्या में लोग विसर्जन के लिए जा रहे थे। युवतियां डांस करती चल रही थीं। इसी दौरान क्षेत्र के दूसरे समुदाय के रंगबाज युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जुलूस में शामिल युवकों ने इसका विरोध किया। इस पर रंगबाजों ने तलवारें निकाल लीं। इससे अफरातफरी मच गई। युवकों को दौड़कर पीटा। कुछ दुकानदारों ने रोकने का प्रयास किया तो दुकानों का सामान फेंक दिया। युवक जान बचाने के लिए इंद्रा एन्क्लेव में गए तो रंगबाज यहां भी पहुंच गए। उन्होंने घरों में पथराव कर दिया। इससे महिलाएं दहशत में आ गईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चीता मोबाइल के आने पर आरोपी यमुना की तरफ भाग गए। घटना से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवकों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

बवाल: 2
गुरुवार शाम को सेवला ओर सरस्वती विहार के लोग पार्वती नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। यहां पर नामनेर और सदर के भी युवक आए थे। विसर्जन के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर नामनेर से आए युवकों ने सेवला के युवकों के साथ मारपीट कर दी। सेवला के युवक वापस आ गए। नामनेर के युवकों के लौटने पर उन्हें घेरकर जमकर पीटा। ग्वालियर हाईवे पर हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed