{"_id":"575b20bf4f1c1b8c1b9c5298","slug":"car-crashed-into-tree-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बल्केश्वर के लोग गमी में शामिल होने जा रहे थे बाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-बाह मार्ग पर बसई अरेला में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार आईटेन कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो वृद्ध हैं। टायर बर्स्ट होने से कार अनियंत्रित हो गई थी। हादसे के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
बल्केश्वर के अनुराग नगर निवासी डा. गीतम सिंह (70) पुत्र भजन लाल रिटायर्ड फार्मेसिस्ट थे। परिवारीजनों ने बताया कि भारत (35) गीतम के साले राजपत का बेटा है। भारत के मामा सेवाराम की मौत हो गई थी। इस पर गीतम अपने बड़े भाई छोटे लाल (80), भारत और बेटे रामनिवास (45) के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे आईटेन कार (यूपी 80 डीएच 4724) से गमी में बाह जा रहे थे।
रामनिवास कार चला रहा था। थाना बसई अरेला के सामने उनकी कार का अगला पहिया (दायां) बर्स्ट हो गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार लोग फंस गए। चीखपुकार मचने पर पुलिस और ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेजा। गीतम, छोटेलाल और भारत की मौत हो गई। गंभीर घायल रामनिवास को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर परिवारीजन पहुंच गए। गीतम सिंह के तीन बेटे हैं। छोटेलाल के पांच बेटे हैं। हादसे के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।