फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car accident, 2 die

कार की चपेट में आकर जूता  फैक्ट्री के दो कर्मियों की मौत

Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
कार की चपेट में आकर जूता  फैक्ट्री के दो कर्मियों की मौत
कार की चपेट में आकर जूता  फैक्ट्री के दो कर्मियों की मौत Updated Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
car accident, 2 die
महाराष्ट्र - फोटो : ANI
आगरा। बिचपुरी रोड पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार की चपेट में आए बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार दो लोग भाग गए।  इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

मूलरूप से मुर्तजा नगर, थाना सूपानगर, कानपुर देहात निवासी आलोक कुमार सचान पुत्र अजय कुमार और फीरोजाबाद के मुरसाजपुर, खेड़िया निवासी उपेंद्र कुमार (24) पुत्र रचपाल बिचपुरी स्थित ओम शू फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों कैलाश मोड़ स्थित कृष्णा नगर में रहते थे। मंगलवार रात को बाइक से फैक्ट्री जा रहे थे। बिचपुरी रोड पर अमरपुरा के पास बिचपुरी की ओर से आ रही वैगनआर कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड के रोड पर आ गई। इधर से जा रहे आलोक और उपेंद्र की बाइक से टकराने के बाद कार पलट गई। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार में दो लोग थे। वह भाग गए। सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। एसएन मेडिकल कालेज में आलोक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उपेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार तड़के तकरीबन तीन बजे उसकी भी मौत हो गई। जानकारी पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। आलोक दो भाइयों में बड़ा था। उसका एक बेटा है। उपेंद्र की दो महीने की बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed