{"_id":"32118a2e3f90e4234767aa1b762eebd8","slug":"cantt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, छत पर सशस्त्र जवान तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, छत पर सशस्त्र जवान तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 17 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में डीआईजी आरपीएफ को खामियां मिलीं थीं। मुख्य स्टेशन होने के बाद भी यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। आतंकी घटना की स्थिति से निपटने के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं मिले थे। इसके बाद शनिवार को स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्टेशन की छत पर मोर्चे बनाकर सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है।
आगरा कैंट स्टेशन शहर का मुख्य स्टेशन है। इसे आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। पिछले दिनों आरपीएफ के डीआईजी एएन मिश्रा ने कैंट स्टेशन पर आतंकवादी हमले के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था। उन्हें स्टेशन पर सुरक्षा में खामियां मिलीं थीं। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर पांच को संवेदनशील माना था। इस प्लेटफार्म के पास काफी बड़ा एरिया खुला हुआ है। यहां झाड़ियां भी हैं। ऐसे में स्टेशन का ये हिस्सा सबसे ज्यादा असुरक्षित है। डीआईजी ने इस हिस्से को चारदीवारी से कवर कराने और सुरक्षा के साथ रात में रोशनी का इंतजाम करने को कहा था। शनिवार को आरपीएफ ने स्टेशन की छत पर अस्थायी मोर्चे बनवाने के बाद इन पर सशस्त्र जवानों को तैनात कर दिया। प्लेटफार्म नंबर पांच के खुले क्षेत्र में भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शिफ्ट में सशस्त्र जवान स्टेशन पर चौबीस घंटे तैनात रहेंगे।