फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessmen shot dead on agra delhi highway

दिल्ली-आगरा हाईवे पर दो कारोबारियों पर हमला, एक की गोली मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 10 Feb 2019 02:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
businessmen shot dead on agra delhi highway
मोबाइल में फंसी गोली
दिल्ली से आगरा आ रहे दो कारोबारियों पर हमला कर दिया गया। इनमें एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे भी गोली मारी गई है, वहीं मृतक के परिजनों ने घायल कारोबारी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
यह वारदात रविवार की सुबह मथुरा के फरह टोल प्लाजा के समीप हुई है। दिल्ली निवासी कारोबारी रोहित पहावा और संदीप कार से आगरा आ रहे थे। इनमें रोहित पहावा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि संदीप के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन


संदीप घायल अवस्था में आगरा तक कार चलाकर पहुंचा। संदीप के मुताबिक फरह टोल प्लाजा के पास कुछ बदमाशों ने हमला किया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। कार में बैठे रोहित के सीने गोली लगी। एक गोली रोहित के मोबाइल फोन में भी फंसी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था कार चलाकर पहुंचा आगरा

दोनों कारोबारियों का हौजरी ट्रेडिंग का कारोबार है। शनिवार रात 12:30 बजे घर से आगरा के लिए चले थे। दोनों गाड़ी से आ रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेस वे से उतर गए। इसके बाद रात 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रेस्ट किया। आगरा के लिए चल दिए। 

रविवार सुबह 8:30 बजे संदीप रोहित को लेकर नयति अस्पताल सिकंदरा में आया। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। संदीप भी घायल था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। कार से साक्ष्य लिए गए हैं। 

संदीप ने पुलिस को बताया कि फरह टोल से निकलते ही टॉयलेट के लिए कार को रोका था। रोहित कार में बैठा हुआ था। तभी चार बदमाश आए और रोहित को गोली मार दी। संदीप को भी गोली मारी, लेकिन वो बच गया है। कार चलाकर वो अस्पताल पहुंच गया। 

पुलिस संदीप से पूछताछ कर रही। उसकी बातों पर संदेह है। उधर, मृतक रोहित परिजनों ने भी मामला संदिग्ध बताया है। परिजनों के मुताबिक संदीप पर 50 लाख रुपये का लेनदेन है। उन्होंने संदीप पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed