फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman committed suicide in agra

कार्यालय में फांसी लगाकर कारोबारी ने दी जान, आत्महत्या करने से पहले लिखे दो सुसाइड नोट

Sat, 13 Apr 2019 11:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
businessman committed suicide in agra
कारोबारी गोपाल मोटवानी का फाइल फोटो
आगरा के प्रमुख कास्मेटिक कारोबारी गोपाल मोटवानी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव बोदला रोड स्थित उनके कार्यालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें पांच लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि शाहगंज के संगीता रोड के तीन बर्तन व्यापारियों सहित पांच लोग उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इससे परेशान होकर ही वो यह कदम उठा रहे हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रूई की मंडी निवासी गोपाल मोटवानी (45) पुत्र धर्मदास मोटवानी का मनु विहार, फेज-2, बोदला रोड पर इंदुजा हर्बल के नाम से कॉस्मेटिक का थोक का कारोबार था। वो सिंधी युवा मंच शाहगंज के संगठन मंत्री भी थे। उनके कार्यालय के पीछे ही गोदाम बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दुकान पर गए थे

गोपाल मोटवानी शुक्रवार को दुकान पर गए थे। रात तकरीबन आठ बजे तक घर नहीं आने पर बड़े भाई नोतन कुमार मोटवानी ने उनके मोबाइल पर फोन किए। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। इस पर नोतन गोपाल के बेटे सागर के साथ ढूंढने निकले। 

परिजन कार्यालय पहुंचे तो गोपाल पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा। सूचना पर अन्य परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोपाल ने संगीता रोड, शाहगंज के दुर्गेश बर्तन के व्यापारी जगन मिश्रा, ललित मोहन मिश्रा, मोर मुकुट मिश्रा, बिचौलिये अली हैदर जाफरी और कल्पना स्टूडियो के सुरेश राजवानी से एक दुकान को खरीदने के लिए 12 लाख रुपये में सौदा किया था। 

सुसाइड नोट में लिखीं यह बातें

चेक से पांच लाख रुपये और नकद सात लाख रुपये दिए। मगर, बाद में सौदा रद्द हो गया। गोपाल पांचों से रकम वापस मांग रहे थे। दबाव डालने पर पांच लाख रुपये दिसंबर, 2018 में वापस दिए। मगर, बाकी की रकम लौटाने में पांचों आरोपी आनाकानी कर रहे थे। 

सुसाइड नोट में लिखा है कि इन पांचों के मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुसाइड नोट में लिखा, 'उक्त लोगों से कई बार रकम मांगी। उन्होंने अलग-अलग तारीख दीं। इसके बावजूद रकम वापस नहीं की। उल्टा सभी दबाव बनाने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। लिखा है कि इस सौदे से उनकी साख खराब हो गई। इससे परेशान होकर ही आत्महत्या के लिए मजबूर हूं।'

बेटे को सौंपी जिम्मेदारी

सुसाइड नोट में अपने बड़े बेटे को कारोबार की जिम्मेदारी सौंपते हुए अच्छे मुकाम पर पहुंचने की नसीहत दी है। उन्होंने परिवार को पुलिस की सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

रूई की मंडी के रहने वाले युवा कारोबारी की मौत से कारोबारियों में शोक है। गोपाल के तीन बेटे हैं। इनमें सागर सबसे बड़ा है। वहीं पत्नी अन्नू मोटवानी हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके पिता की मौत हो चुकी है। उनकी कृष्णा स्वीट्स के नाम से भी दुकान है। इस पर बड़े भाई बैठते हैं। 




प्रचार के दौरान आपस में ही भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो



आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed