फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buffalo took firing punk

फायरिंग कर भैंस ले गए बदमाश 

Fri, 28 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Buffalo took firing punk
क्राइम
थाना एत्मादउद्दोला क्षेत्र के गांव कछपुरा में बदमाशों ने गुरुवार रात भैंस चुराकर ले जाने से रोकने पर फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। बाद मेें बड़ी संख्या में लोगों ने घेराबंदी की, तो चोर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। एक घंटे बाद मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन

कछपुरा निवासी मंजूर अली मेहताब बाग गेट के पास खोखा लगाता है। खोखे के पास अपनी भैंस बांध देता है। वह पास में ही सो जाता है। गुरुवार रात तकरीबन 12 बजे टाटा मैजिक में तीन बदमाश आए। उन्होंने मंजूर अली की एक भैंस को टाटा मैजिक में रख लिया। 
विज्ञापन

आवाज सुनकर मंजूर अली जाग गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। दो फायर किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर चाय विक्रेता साबिर जाग गया। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। वह भी बच गया। बदमाश भैंस ले जाने में सफल रहे। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि आए दिन पशु चोर पशुओं को ले जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इस बात पर लोगों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता कर दी। एक घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed