फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp nagar nigam ward member eve teasing with minor girl in agra

आगराः शपथ लेते ही BSP पार्षद ने किया ये शर्मनाक काम, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 14 Dec 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Dec 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
bsp nagar nigam ward member eve teasing with minor girl in agra
demo pic
आगरा में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के वार्ड 30 के पार्षद ने 16 वर्षीय किशोरी को घर में दबोच लिया। इसके बाद उससे अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर मुंह दबा दिया और मारपीट की। 
विज्ञापन


लोगों के आने पर धमकी देकर भाग निकला। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट और पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह फरार हो गया है। 
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे की है। किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पार्षद मनोज उर्फ मैनेजर किशोरी के घर में घुस आया।

नहीं आया पुलिस की पकड़ में

किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान अश्लील हरकत भी की। जान से मारने की धमकी दी। किशोरी का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। 

इस पर आरोपी पार्षद भाग निकला। बाद में परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी बसपा से जुड़ा हुआ है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने पार्षद के घर में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed