फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brothers in firozabad beaten for denying to charge mobile

मोबाइल चार्ज करने से रोका तो दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 26 Jul 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
brothers in firozabad beaten for denying to charge mobile
Fight
दुकान पर मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर फिरोजाबाद के एसआरके इंटर कालेज के छात्र को कुछ युवकों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। बचाने आए भाई को भी आरोपियों ने पीटा। लोगों को एकत्रित होते ही आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला गडरिया निवासी नेपाल सिंह बघेल के बेटे सोनू की कोटला में मोबाइल की दुकान है। बुधवार को सोनू दुकान पर बैठा था। सोनू का भाई भोलेशंकर एसआरके इंटर कालेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। 
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी के बाद भोलेशंकर भाई की दुकान पर पहुंचा था तभी आतीपुर गांव के कुछ युवक दुकान पर मोबाइल चार्ज कराने पहुंच गए। सोनू के मना करने पर युवकों का सोनू से विवाद हो गया। जब दुकान पर खड़े भोलेशंकर ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने भोलेशंकर से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई को बचाने आए सोनू को भी आरोपियों ने दौड़ा लिया और दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच हिंदू जागरण मंच के महामंत्री अमित गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए तो हमलावर युवक वहां से भाग गए।


अमित गुप्ता क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लेकर आए। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती तो कर लिया गया लेकिन मजरुमी चिट्ठी न होने के कारण डाक्टरी परीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed