{"_id":"5c87e481bdec2213f01bd50f","slug":"brother-tweet-to-rail-minister-please-help-my-sister-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई ने ट्वीट कर रेलमंत्री से लगाई गुहार- प्लीज...मेरी बहन को बचा लो, चंद मिनटों में पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने ट्वीट कर रेलमंत्री से लगाई गुहार- प्लीज...मेरी बहन को बचा लो, चंद मिनटों में पकड़ा गया आरोपी
Tue, 12 Mar 2019 10:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
ट्वीट के स्नैपशॉट
भोपाल से नई दिल्ली तक 3 एसी कोच में सवार बहन के साथ 5-6 सहयात्रियों ने शराब के नशे में छेड़छाड़ शुरू की तो भाई ने रेलमंत्री को ट्वीट कर बचाने की गुहार लगाई। इसके चंद मिनटों बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
रेल मंत्री के ट्वीट पर कार्रवाई के भरोसे के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन के कोच में जाकर छेड़छाड़ करने वाले यात्री को पकड़ा। वो सेना का जवान है, जिसे सेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसका एक साथी फरार हो गया।
मामला सुपरफास्ट एसी एपी एक्सप्रेस का है। भोपाल से एसी कोच बी-4 में सीट नंबर 24 पर युवती सवार हुई, जिसे झांसी से सवार हुए शराब के नशे में डूबे सह यात्रियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने रेल मंत्री को ट्वीट कर कहा कि उनकी बहन के साथ गलत हरकत की जा रही है। कृपया मदद करें।

घटना से डरी युवती
इस पर रेल मंत्री ने ट्वीट को आगरा के एसपी रेलवे को भेजा। उन्होंने आदित्य से उनकी बहन का मोबाइल नंबर लेकर आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन आते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार को भेजा। छेड़छाड़ से डरी युवती उस कोच में अन्य महिला यात्रियों के साथ यात्रा कर रही थी।
उसके इशारे से बताने पर रेलवे पुलिस ने शराब पिए यात्री को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन के चलने के कारण उसका दूसरा साथी फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए आरपीएफ दिल्ली को सूचना भेजी गई। रेलवे पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा, वो 71 रेजीमेंट झांसी में तैनात है। कैंट पुलिस ने सेना पुलिस के हवाले कर दिया।