फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brave woman save her daughter from three youths who tried to rape in agra

बेटी की आबरू लुटती देख 'चंडी' बनकर आरोपियों पर टूट पड़ी मां, पढ़ें महिला के साहस की कहानी

Thu, 31 Jan 2019 11:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
brave woman save her daughter from three youths who tried to rape in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेंमो
आगरा में बेटी की आबरू पर आंच आई तो मां मर्दानी बन गई और घिनौनी करतूत कर रहे युवकों पर डंडा लेकर टूट पड़ी। उसका रौद्र रूप देख तीनों युवक डरकर भाग निकले। महिला ने घटना की रिपोर्ट थाना अछनेरा में दर्ज करा दी है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की है। महिला ने बेटी को बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था। काफी देर तक बेटी नहीं लौटी तो महिला को चिंता हुई। वो खुद बाजार के लिए चल दी। रास्ते में सड़क किनारे कुछ कमरे खाली पड़े हैं। इनमें से शोर आ रहा था। 
विज्ञापन


महिला को शक हुआ तो वहां जाकर देखा। अंदर तीन युवकों ने उसकी बेटी को पकड़ रखा था। वे दुष्कर्म करने की कोशिश में थे। महिला ने हिम्मत नहीं हारी, न ही शोर मचाकर मदद मांगी। उसने पेड़ से डंडा तोड़ा और उन युवकों पर टूट पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को घसीटते हुए ले गए थे युवक

घिनौती करतूत के आरोपियों के होश उड़ गए। किसी को पीठ पर डंडा लगा तो किसी के सिर पर। तीनों भाग खड़े हुए। बेटी ने बताया कि युवक उसे रास्ते से खींच ले गए थे। उसने विरोध किया। आसपास लोग नहीं थे। वे उसे घसीटते हुए ले गए। 

युवकों की पिटाई के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। लोग कह रहे थे कि महिला ने बेटी की आबरू बचा ली। तीनों आरोपी गांव के बताए गए हैं। महिला ने एक को नामजद किया है, दो अज्ञात में है। 

घटना के संबंध में सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं महिला की बहादुरी की क्षेत्र में चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed