फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend and girlfriend committed suicide in agra

आगरा: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवारवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

Sat, 30 Jan 2021 03:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
boyfriend and girlfriend committed suicide in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के रेलवे लाइन पर प्रेमी युगल के शव पड़े मिले। मृतकों की पहचान लोहा मंडी के ताल मंगलेश्वर निवासी शक्ति (25) और गुंजन (23) के रूप में हुई। जीआरपी का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। युवती की शादी होने वाली थी। प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों में ही दोनों ने आत्महत्या की है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
थाना लोहामंडी के ताल मंगलेश्वर मंदिर स्थित हरी पाड़ा निवासी शक्ति पुत्र ईश्वर दयाल पानी के प्लांट पर काम करता था। उसके पिता ने बताया कि बेटा शुक्रवार रात को 11:00 बजे काम से घर आया। इसके बाद बाहर वाले कमरे में सोने चला गया। 
विज्ञापन


घर के पास ही गुंजन कुमारी पुत्री बबलू भी रहती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के शव राजा मंडी स्टेशन के पास रात तकरीबन 3:00 बजे रेलवे लाइन पर पड़े मिले। एक ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। जीआरपी ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के घरवाले रिश्ते नाराज थे
जीआरपी के राजा मंडी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मरने वालों की पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। मगर, युवती के घरवाले दोनों के रिश्ते से नाराज थे। उनका पूर्व में विवाद भी हुआ था। 

गुंजन की 14 फरवरी को शादी होने वाली थी। इसके लिए उसके घर में तैयारियां भी चल रही थी। मगर, उससे पहले ही दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। परिजनों को यह पता नहीं है कि दोनों कब घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed