{"_id":"59e0d4cd4f1c1b6a678b5c42","slug":"boy-killed-by-uncle-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने बताया संतान पाने का तरीका, चाचा ने दी चार साल के मासूम की बलि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने बताया संतान पाने का तरीका, चाचा ने दी चार साल के मासूम की बलि
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
तंत्र मंत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र के जाल में फंसे युवक ने अपने ही भतीजे की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक ने कहा था कि अगर किसी बच्चे की बलि दोगे तो तुम्हें संतान होगी।
मथुरा के थाना कोसीकलां के गांव सुजावली में छह अक्तूबर को घर के बाहर खेलते हुए तेजपाल का चार वर्षीय पुत्र अमित गायब हो गया था। बालक के परिजनों ने काफी तलाश की पर उसका सुराग नहीं लग सका। रात को गांव के बहार पानी से भरे गड्ढे में बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।
घर में मचे कोहराम के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने हत्यारोपी गांव सुजावली निवासी देवेंद्र उर्फ कंजर पुत्र राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
संतान प्राप्ति न होने पर हत्यारोपी ने अपने भतीजे की बलि दी। इसके कब्जे से हत्या में प्रयोग ईंट भी बरामद कर ली है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को तीन हजार रुपए का पुरुस्कार घोषित किया है।

अहोई अष्टमी पर सताई मां को याद
एक सप्ताह पूर्व चार साल के अमित की तंत्रमंत्र के चलते बलि दी गई थी। पुलिस ने अहोई अष्टमी पर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। अहोई अष्टमी पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके आगे अमित का बार-बार चेहरा आ रहा था।
पांच दिन बाद दिवाली का त्यौहार है। अमित की कमी पूरे परिवार को खल रही है। उसे याद करते हुए मां की आंखों में आंसू भर आते हैं। गुरुवार को तो घर में चूल्हा भी जला। हर शख्स उसकी याद में भूखा रहा और याद करता रहा।