{"_id":"59611e944f1c1bca418b4588","slug":"boy-cheated-his-girl-friend-and-have-sex-on-the-promise-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से शादी का वादा करने वाले के गंदे निकले इरादे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से शादी का वादा करने वाले के गंदे निकले इरादे
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
sexually abused
शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को शिकोहाबाद पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर शनिवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक छात्रा के ही कॉलेज में पढ़ता है। औरैया जिले की रहने वाली छात्रा शिकोहाबाद स्थित एक डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है।
इसी कालेज में युवक भी स्नातक कर रहा है। युवक भी शिकोहाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहता है। इस बीच युवक ने छात्रा से शादी करने की बात कहते हुए उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसके चलते दोनों साथ रहने लगे। करीब एक वर्ष बाद छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। छात्रा ने परिवारीजनों को मामले से अवगत कराया।
शनिवार को परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।