फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boochadkhana

दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए मांस विक्र्रेता 

Sat, 25 Mar 2017 01:48 AM IST
दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए मांस विक्र्रेता 
दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए मांस विक्र्रेता  Updated Sat, 25 Mar 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
boochadkhana
दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए मांस विक्र्रेता  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पशुओं के अवैध कटान को रोकने के लिए जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। शुक्रवार को शहर और देहात के कई क्षेत्रों में विभिन्न टीमों ने दो दर्जन से अधिक मीट की अवैध दुकानें बंद कराईं। तमाम दुकानदार दुकानें पहले ही बंद कर भाग खड़े हुए। इनका सामान जब्त कर लिया गया है। बाह क्षेत्र में सबसे अधिक 18 दुकानें बंद कराई गईं। शहर के अतिसंवेदनशील शहीद नगर बड़ी मस्जिद के पास एक भी दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन

एसीएम चतुर्थ अजय उपाध्याय और नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश शर्मा ने टीम के साथ गोबर चौकी, शहीद नगर, बसई, राजपुर चुंगी, नाई की मंडी आदि क्षेत्रों छापेमारी की। गोबर चौकी में दो दुकानें थी, दोनों ही बंद थी। बाहर पड़ा सामान जब्त कर लिया। शहीद नगर में मांस की अवैध बिक्री पर तीन दुकानें बंद कराई गईं और सामान जब्त कर लिया। बसई में लगभग 10 दुकानें थीं, सभी बंद मिलीं। नगर निगम की टीम इन सभी का सामान उठा ले गई। राजपुर चुंगी पर दो दुकानदारों के पास लाइसेंस थे। वहीं, एक दुकान बंद कराईं। नाई की मंडी में सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी और एसीएम चतुर्थ ने निरीक्षण किया। यहां सीओ की चेतावनी के बाद गुरुवार को आठ दुकानें बंद हो चुकी थीं। 
विज्ञापन

बाह में 18 दुकानें सील
जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई बाह क्षेत्र में की गई। यहां मांस की 18 अवैध दुकानें सील की गईं। यहां न सिर्फ मांस की बिक्री हो रही थी बल्कि पशु भी काटे जाने के साक्ष्य मिल थे। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को बाह में मीट की अवैध दुकानों पर छापेमारी की। इससे मीट विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। बाह में थाने के सामने बन्ने खां, नवाब खां, बॉबी, जुलाहपुरी में बबलू, रामसिंह, विनोद, अर्जुन सिंह की मीट की दुकानों को सील कर दिया गया। दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक की टीम ने बाह के बाद जरार में छापेमारी की। वहां दीपू, छोटू, शाहरुख, नौसे आदि की दुकानें सील कर दी गईं। छापेमारी के दौरान खोखे में चलने वाली मीट की दुकानें खाली कर मीट विक्रेता भाग गए। भदरौली में टीम ने सूरज, जगत सिंह की दुकानें सील कीं। कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गये। इस क्षेत्र में कुल 18 दुकानें सील की गईं।
एफएसडीए ने मुकदमा दर्ज कराया
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि बाह के 18 मांस विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। इनमें से भी किसी भी दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं था। सभी दुकानें सील हैं। 
जरार में मुर्गे लेकर भागे दुकानदार
जरार में मीट का अवैध बाजार सजा था। छापेमारी के दौरान प्रशासन की टीम पूरा बाजार देखकर दंग रह गई। कई दुकानदार कार्रवाई के दौरान दुकानों से मुर्गे लेकर भागते नजर आए। भगदड़ के चलते कई दुकानों पर सील नहीं लग सकी। सीओ सतीश शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान भागने वाले बच नहीं पाएंगे।

--------
यमुना एक्सप्रेसवे पर गाय छोड़कर भागे गोकश
खंदौली। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात गोकशी के लिए छह गाय कुबेरपुर की ओर से नोएडा की ओर टाटा-407 में लादकर ले जाई जा रही थीं। एक्सप्रेसवे पर पुलिस की चेकिंग देख गोतस्कर गाड़ी को गलत साइड से भगाने लगे। यह देख पुलिस ने पीछा किया तो तीन गोकश गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी सहित पांच गाय और एक बछड़ा बरामद कर लिया। टोल प्लाजा चौकी इंचार्ज ऋषि कुमार ने बताया कि रात लगभग एक बजे एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान गाय और गाड़ी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed