फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bogey on honeymoon, the bride killed knife

सुहागरात पर बखेड़ा, दुल्हन को मारा चाकू

Tue, 15 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bogey on honeymoon, the bride killed knife
युवती ने लगाया कुकर्म का भी आरोप 
शादी पर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले नवदंपति सात दिन भी साथ नहीं रह सके। आरोप है कि सुहागरात पर पति ने न सिर्फ दुल्हन के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, बल्कि उसको चाकू मारकर घायल भी कर दिया। आरोप है कि चीखपुकार सुनकर आए ससुर ने भी लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। पड़ोसियों के आने पर दुल्हन बच सकी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र के कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी सात नवंबर को शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले ट्रांसपोर्टर के साथ की थी। शादी में 23 लाख रुपये खर्च कर दिया। इसके बावजूद ससुरालियों का मन नहीं भरा। जयमाला के बाद से ही होंडा सिटी कार की मांग शुरू कर दी। कार नहीं देने पर दुल्हन को विदा करके ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर शादी समारोह में परिवारीजनों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत की। इसमें पुलिस में शिकायत करने की कहने पर ससुरालीजन मान गए। इसके बाद दुल्हन को विदा करके ले गए। आरोप है कि ससुराल में कदम रखते हुए सास सहित अन्य लोगों ने कार न देने पर ताने देने शुरू कर दिए। इसके बाद सुहागरात से पहले ही पति ने दुल्हन की पिटाई कर दी। दुल्हन का आरोप है कि रात तकरीबन नौ बजे पति शराब पीकर आया। उसने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पति के जाते ही देवर भी कमरे में घुस आया। उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास-ससुर आ गए। उन्होंने देवर को हड़काया। बाद में उसे ही गलत कहने लगे। बाद में पति से शिकायत करने पर उसने भी मारपीट की। चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान ससुर ने लोहे की रॉड सिर में मार दी। चीखपुकार मचने पर रिश्तेदार और पड़ोसी जुट गए। इस पर युवती ने अपने मायके वालों को सूचना दी। दोनों पक्ष थाने पर आ गए। लड़की पक्ष की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर शाहगंज का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र में यह मामला चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कराया मेडिकल 
लड़की पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया, जिससे कुकर्म की पुष्टि हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed