{"_id":"57c8753e4f1c1b3d782cbd57","slug":"body-of-two-brothers-found-on-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर मिली दो भाइयों की लाश, सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर मिली दो भाइयों की लाश, सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौैला के शोभा नगर में बुधवार देर रात दो ममेरे भाइयों अनिल (20) और मधुवन (22) की मौत से सनसनी फैल गई। वह दोनों भोजन करने के बाद छत पर सोने गए थे। देर रात घटना का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। गुरुवार सुबह रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कन्नौज के ताले ग्राम निवासी अनिल शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा शोभा नगर में किराए पर परिवार सहित रहता था। उसके मामा शिवरतन शर्मा का बेटा मधुवन भी दस साल से वहीं रह रहा था। अनिल नरायच स्थित ढलाई फैक्ट्री में काम करता था, जबकि मधुवन फ्रीगंज के नगला महादेव में एक फैक्ट्री में पायल बनाने का काम करता था। मंगलवार को फैक्ट्री में काम करते समय अनिल के पैर में चोट लग गई थी। इसकी वजह से वह बुधवार को काम पर नहीं गया।
रात तकरीबन 8:30 बजे घनश्याम, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा अनिल और मधुवन ने एक साथ भोजन किया। रात तकरीबन 9:30 बजे मधुवन और अनिल छत पर सोने चले गए। छत पर जाने के लिए उन्होंने सीढ़ी लगाई थी। देर रात उनके कराहने की आवाज आई। इस पर घनश्याम जाग गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने भी दोनों भाइयों के कराहने की आवाज सुनी। कुछ देर बाद घनश्याम छत पर गया तो दोनों भाई छत पर पड़े हुए थे। घनश्याम ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह उठ नहीं सके। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि अनिल के मुंह से झाग और मधुवन की नाक से खून निकल रहा था। उनकी हत्या की आशंका जाहिर की गई। हालांकि परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। गुरुवार सुबह मधुवन के मामा राकेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।