{"_id":"5c530f48bdec227382446c15","slug":"bjp-mla-s-nephew-beat-the-police-cop-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को बचाने पहुंचे सिपाही को भाजपा विधायक के भतीजे ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बचाने पहुंचे सिपाही को भाजपा विधायक के भतीजे ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 31 Jan 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में विधायक के भतीजे ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में रिफाइनरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि यूपी 100 पर एक महिला ने शिकायत की थी कि पति उसे पीट रहा है।
थाना रिफाइनरी की नरसीपुरम कालोनी निवासी अजय 29 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर पहुंचा था। रात में पति और पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया।
आरोप है कि पति ने पत्नी से मारपीट कर डाली। इस पर पत्नी ने यूपी-100 को सूचना दे दी। सूचना पर पीआरवी के सिपाही अंकित कुमार वहां पहुंच गए। यहां अजय ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिपाही ने थाने को सूचना दी तो रिफाइनरी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग खड़ा हुआ। आरोपी अजय गोवर्धन विधानसभा के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह का भतीजा है।
पीआरवी 4184 पर तैनात सिपाही अंकित कुमार ने अपने और साथी के साथ में ड्यूटी के समय गाली-गलौज और मारपीट की रिपोर्ट थाना रिफाइनरी में अजय खिलाफ दर्ज कराया गया है।
वहीं भाजपा विधायक कारिंदा सिंह ने कहा कि अजय परिवार का ही है। अगर गलती की तो सुधार किया जाएगा।
'पत्नी ने झगड़े की सूचना दी थी, जिस पर पहुंची पीआरवी सिपाही से अभद्रता की गई थी। अभद्रता करने वाला विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।'
श्रवण कुमार सिंह, एसपी सिटी