{"_id":"58dd53224f1c1bc30463e38b","slug":"bet-on-the-money-bouncer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्त के रुपयों को लेकर भिड़े बाउंसर, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्त के रुपयों को लेकर भिड़े बाउंसर, थाने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो समुदाय के लोगों के जुटने पर बने टकराव के हालात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना ताजगंज के नीति बाग में पंजा लड़ाने में हुई हार के बाद शर्त के रुपयों को लेकर जिम संचालक का बाउंसर से विवाद हो गया। गुरुवार रात को दोनों मेें मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घटना की जानकारी पर दो समुदाय के लोग जुट गए। इससे टकराव के हालात पैदा हो गए। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी आ गए। इससे तनाव फैल गया। थाने पर दो घंटे तक हंगामा हुआ। सीओ सदर एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है। मेडिकल भी कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पक्की सराय, ताजगंज निवासी रईस का नीति बाग में जिम है। वह बाउंसर भी है। उसके जिम पर एक साल पहले नगला टीन का सुनील कसरत करने आता था। वह भी होटल में बाउंसर है। तकरीबन 15 दिन पहले सुनील जिम पर आया। सुनील और रईस में पंजे की शर्त लगी। तय हुआ कि हारने वाला 2500 रुपये देगा। सुनील पंजा हार गया। उसने रुपये नहीं दिए। आरोप है कि रईस बुधवार शाम सुनील के घर पहुंचा। दोनों में विवाद हो गया। लोगों ने मामला शांत कराया। गुरुवार रात को सुनील जिम पर साथियों के साथ आ गया। सुनील और रईस पक्ष में मारपीट हो गई। सूचना पर आई पुलिस दोनों को थाने पर ले आई। रईस का आरोप है कि सुनील ने उसकी महिला कर्मचारी से अभद्रता की। वहीं सुनील ने आरोप लगाया कि वह अपनी परिवार की युवती के साथ बाइक से जा रहा था। रईस ने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। उससे अभद्रता भी की। वह किसी तरह बच सका।