फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   besides builders, officers have tention too

बिल्डर ही नहीं, अफसरों की भी अटकी सांसें

Sun, 19 Jul 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो अमर उजाला आगरा। Updated Sun, 19 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
besides builders, officers have tention too
यमुना के डूब क्षेत्र में निर्माणों की स्थिति को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को 28 जुलाई को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में जवाब दाखिल करना है। इससे बिल्डर ही नहीं, तमाम उन विभागों के अधिकारियों की भी धड़कन बढ़ गई है, जिनको दम तोड़ती यमुना के संबंध में ट्रिब्यूनल को जवाब देना है। हालात यह हैं कि निर्माणों का चिह्नांकन तक नहीं हो सका है। वहीं यमुना में गिरने वाले नालों को भी रोका नहीं जा सका है।
विज्ञापन


बता दें, पर्यावरणविद डीके जोशी ने एनजीटी में यमुना को मूलस्वरूप में लाने के लिए जनहित याचिका दायर की थी। इस पर ट्रिब्यूनल अग्रिम निर्देश तक यमुना किनारे निर्माणों के साथ-साथ इनके क्रय-विक्रय पर भी रोक लगा दी थी। साथ ही सिंचाई विभाग को जलनिगम के साथ नदी के डूब क्षेत्र का पुन: निर्धारण करने करने का निर्देश दिया था। इस सर्वे के आधार पर ही एडीए को डूब क्षेत्र में निर्माणों को चिह्नित करना है। सभी विभागों को संयुक्त रूप से जवाब तैयार कर 28 जुलाई को ट्रिब्यूनल में दाखिल करना है। एनजीटी के रुख को देखते हुए बिल्डरों की सांसें अटकी हुई हैं। क्योंकि अब तक वह करोड़ों रुपये का इनवेस्ट कर चुके हैं। इधर, एडीए ने सिंचाई विभाग के सर्वे के आधार पर डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। मगर, अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है और न ही यमुना में सीधे गिरने वाले नालों की रोकथाम का ही कोई रास्ता निकाल सके हैं। सिंचाई विभाग के सर्वे पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इन सभी विभागों के अधिकारियों की धड़कन बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed