फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BANK LOOT

खंदौली में 25 लाख की बैंक डकैती के दो आरोपी धरे

Fri, 26 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
BANK LOOT

विज्ञापन
खंदौली स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में एक जनवरी को 25 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। जबकि चार अभी भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों से पांच लाख की रकम बरामद कर ली गई है।

एक फिल्म को देखकर बदमाशों ने बैंक में एक जनवरी को डकैती डाली थी। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। 16 दिन बाद दो बदमाशों के स्केच भी जारी किए गए थे। गुरुवार को पुलिस ने वारदात में शामिल मुकेश पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नौपुरा सादाबाद और सोनू पुत्र चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि उनके साथी गोविंदा पुत्र शिवराम निवासी गौवरा सादाबाद ने जुए के फड़ पर विवाद के बाद बरौली सादाबाद निवासी अजय वीर पुत्र शिव प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच दस लाख रुपये में समझौता हुआ था। इन पैसों की जुगाड़ में कंजौली सादाबाद निवासी श्याम बघेल के साथ एक फिल्म में दिखाई गई कहानी के आधार पर बैंक लूट की साजिश रची। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। बदमाशों ने अपने फरार साथियों के नाम श्याम बघेल पुत्र हुकम सिंह निवासी कंजौली सादाबाद, गोविंदा पुत्र शिवराम निवासी गौवरा सादाबाद, क्षुन्ना पुत्र पूरन सिंह निवासी गढ़ी उमराव और एक अज्ञात बताया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed