{"_id":"57e2dd3e4f1c1bff44a83eed","slug":"bah-me-goli-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथ न देने पर रिटायर्ड फौजी को थाना के पास गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथ न देने पर रिटायर्ड फौजी को थाना के पास गोली मारी

Updated Thu, 22 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
चौथ न देने पर रिटायर्ड फौजी को थाना के पास गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व फौजी मान सिंह यादव को बुधवार को गोली मार दी गई। यह उनके कान के पास जाकर लगी। हमले से गुस्से में आए उनके परिवारीजनों ने जैतपुर थाना का घेराव कर पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक खदेड़ा। उधर आरोप है कि मान सिंह को गोली चौथ न देने के चलते मारी गई। इसके आरोप में पुलिस ने अपराधी सचिन प्रकाश राजौरिया को राइफल समेत गिरफ्तार कर लिया है। वह 2015 में जिला बदर रहा था।
मान सिंह खनन का काम करते हैं। राजौरिया उनसे चौथ मांग रहा था। मान सिंह के ट्रकों के स्टाफ ने चौथ देने से इंकार कर दिया था। इस पर इनोवा में सवार होकर सचिन राजौरिया अपने समर्थकों के साथ बुधवार की सुबह मान सिंह यादव के घर जा पहुंचा । वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद दोपहर को पहुंचे। मान सिंह से चौथ देने को कहा। उसने मना कर दिया। आरोप है इसी पर फायरिंग कर दी गई।
जैतपुर थाने से मान सिंह यादव का घर महज 300 गज की दूरी पर है। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और सचिन राजौरिया को रायफल समेत गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोग भाग गए। घायल मान सिंह को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया जहां से आगरा रैफर कर दिया ।
विज्ञापन
इधर घायल मान सिंह के परिजन और पब्लिक ने जैतपुर थाना दुस्साहसिक घटना के विरोध में घेर लिया पथराव किया । इसमें दरोगा निरंजन लाल बाल बाल बच गए। सिपाही अमित सिंह, सुनील यादव, भूपेंद्र सिंह घायल हो गये।
बवाल करने वालों में से घायल मान सिंह के चाचा अशोक यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसओ जैतपुर रघुराज सिंह ने बताया कि मामले में दो रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक रिपोर्ट घायल मान सिंह के पुत्र धर्मवीर उर्फ छोटू ने सचिन राजौरिया, अवधेश , राहुल, चिकारा व तीन अन्य के खिलाफ तहत दर्ज कराई है। दूसरी रिपोर्ट पुलिस ने अशोक यादव, बबलू, अन्शुल व सात अन्य के खिलाफ दर्ज की है ।
--------
कानपुर तक है सचिन राजौरिया की दहशत
बाह । रिटायर्ड फौजी को गोली मारने के आरोपी सचिन राजौरिया की दहशत बाह से लेकर कानपुर तक फैली हुई है । उसने 2013 में जैतपुर कस्बे में युवक को गोली मार कर सनसनी फैलाई थी । उसके बाद बाह कस्बे में एक होटल पर रंगदारी में मारपीट की थी । कानपुर में लूट की वारदात को अन्जाम दिया है । जैतपुर के एसओ रघुराज सिंह ने बताया कि सचिन राजौरिया का अपराधिक इतिहास इकट्ठा किया जा रहा है । बुधवार को उसके पास से पिता विश्व प्रकाश राजौरिया की रायफल बरामद हुई है । इसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
भागते हमलावरो पर पब्लिक ने किया था पथराव फायरिंग
बाह । पुलिस द्वारा वरामद इनोवा इस बात का गवाह है कि भागते समय हमलावरो पर पब्लिक ने पथराव और फायरिंग की थी । पथराव के दौरान इनोवा के साइड के सीसे चकना चूर हो गये । वही साइड में एक गोली का निशान भी बना है । पब्लिक के घेराव पर हमलावर इनोवा को छोड कर खेतो में होकर भागे थे । यही वजह है कि पुलिस इनोवा को भी वरामद कर सकी ।