फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attacked on lawyer entered the house

कमला नगर में वकील के घर में घुसकर हमला

Fri, 07 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 attacked on lawyer entered the house
- फोटो : demo pic

विज्ञापन
कमला नगर में गुरुवार सुबह अधिवक्ता राजकुमार त्यागी के घर में घुसकर हमला कर दिया गया। आरोप पड़ोसियों पर है। हमले में राजकुमार त्यागी और उनका पूरा परिवार घायल हो गया। उन्हें प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर अधिवक्ता घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। एमजी रोड पर जाम भी लगाया। उनका कहना था कि पुलिस को पहले ही बता दिया गया था कि राजकुमार त्यागी का पड़ोसी से विवाद है। वह उन पर हमला कर सकता है। इसके बावजूद पुलिस ने लापरवाही बरती।

उधर पड़ोसी फूल सिंह का आरोप है कि हमला राजकुमार त्यागी ने किया। इसमें उसके परिवार के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक ओर से तहरीर राजकुमार ने दी। दूसरी तरफ से फूल सिंह ने। दोनों ओर से घायल बताए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन


उधर राजकुमार त्यागी का कहना है कि फूल सिंह और उसके परिवार ने सुबह छह बजे हमला किया। इसमें उनकी पत्नी विनीता, भाई मोहित और उसकी पत्नी अर्चना और साली एकता घायल हो गईं। सभी को सिकंदरा के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिवक्ता और उनके परिवार पर हमले का पता चलते ही कचहरी में वकील भड़क गए। उन्होंने न्यायिक कार्य नहीं किया। एमजी रोड पर जाम लगाया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed