फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on police in Akola

अकोला में वोट के विवाद में संघर्ष, पुलिस पर हमला

Thu, 03 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अकोला
ब्यूरो अमर उजाला, अकोला Updated Thu, 03 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Attack on police in Akola
प्रधानी चुनाव में सैंया के बाद बुधवार को कागारौल के अकोला में प्रत्याशी समर्थकों में वोट के विवाद में जमकर संघर्ष हुआ। एक प्रत्याशी समर्थकों ने दूसरे के घर पर लाठी-डंडे और असलाह से लैस होकर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में छह राउंड फायरिंग हुई। सूचना पर आए चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर पथराव कर दिया। उन्हें पीटा भी गया। तीनों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

अकोला निवासी गंभीर की पत्नी पूजा और लाला की पत्नी सीमा प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। बुधवार सुबह कस्बे के एक हेयर सैलून की दुकान पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में वोट डालने के विवाद में कहासुनी हो गई। उनमें हाथापाई होने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। पुलिस ने बताया कि दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे एक प्रत्याशी के समर्थक दूसरे प्रत्याशी के समर्थक के घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए। उनमें जमकर मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग एकजुट हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी इंचार्ज अंजीश कुमार, सिपाही शेर सिंह और अभय पहुंच गए। उन्होंने बलवाइयों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियाें पर भी पथराव कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। इसमें अभय के हाथ, शेर सिंह की आंख में चोट लगी। उन्होंने  भागकर खुद को बचाया। जानकारी पर थाना कागारौल की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसपीआरए बबीता साहू, सीओ अछनेरा विजय सिंह सर्किल के थानों की पुलिस फोर्स और स्वाट टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने गांव में दबिश देकर प्रधान प्रत्याशी के पति लाला, गंभीर के भाई सुरेश और गुलाब सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि झगड़े के मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed