फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on police

आगरा के वजीरपुरा में पुलिस पर पथराव, फायरिंग

Sun, 26 Jul 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
attack on police
बिजली चोरी के लिए बदनाम बस्ती वजीरपुरा में टोरंट कंपनी द्वारा भूमिगत केबल डालने का विरोध  शनिवार को बड़े बवाल का कारण बना। विरोध की अगुवाई कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अबरार को हिरासत में लिए जाने के बाद अराजक हुई भीड़ ने टोरंट टीम और पुलिस बल पर अंधाधुंध पथराव और फायरिंग किया। पांच पुलिसवाले और दो टोरंट कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग की। फिर लाठियां बरसाकर खदेड़ दिया। 24 लोग हिरासत में लिए गए। बस्ती में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


भूमिगत केबल डालने का विरोध तीन दिन से चल रहा था। पुलिस व टोरंट अधिकारी मना रहे थे, लेकिन बस्ती के लोग बारिश के दिनों में केबल न डालने देने पर अड़े थे। वहीं टोरंट का कहना है कि यहां रिकार्ड बिजली चोरी होती है, लाइन लॉस 98 फीसदी तक है। शनिवार को पुलिस बल के साथ पहुंची टोरंट टीम ने पूर्वाह्न 11.30 बजे जैसे ही खोदाई शुरू की, लोग हंगामा करने लगे। तभी हाजी अबरार ने सीओ हरीपर्वत एके सिंह को धमकाने लगे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। पथराव शुरू हो गया। पुलिस आगे बढ़ी तो छतों से फायरिंग होने लगी। दुकानदार दुकान बंद कर भागने लगे। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायर किए। पथराव में एसआई गिरीश चंद्र गौतम, सिपाही यदुवीर, पीयूष, शिवकुमार और दो टोरंट कर्मचारी घायल हो गए। तब एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ आए और उपद्रवियों को खदेड़ा। दो दर्जन उपद्रवी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed