{"_id":"576af76b4f1c1b9172b48f00","slug":"atm-accepted-lock-but-do-not-keep-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर ताला मंजूर, मगर गार्ड रखना नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम पर ताला मंजूर, मगर गार्ड रखना नहीं
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम उखाड़ ले जाने और एटीएम से कैश लूटने की घटनाओं से घबराई पुलिस ने बैंकों के साथ मिलकर ऐसा उपाय निकाला है, जो ग्राहकों के लिए परेशानी भरा है। शहर के आउटर एरिया या कस्बों के सूनसान क्षेत्रों में मौजूद एटीएम का लिंक रात में 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लॉक किया जा रहा है। जिन एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड्स नहीं हैं, उन्हीं पर ऐसा किया जा रहा है। मैनपुरी और एटा में लूट की घटनाओं के बाद क्षेत्रीय पुलिस किसी भी मुश्किल से बचने के लिए बैंकों पर ऐसा करने के लिए दबाव भी बना रही है। कानून व्यवस्था का हवाला लेकर बैंक एटीएम रात में बंद कर दिए जा रहे हैं। पुलिस ने बैंकों पर यह दबाव नहीं बनाया कि एटीएम पर गार्ड रखे जाएं।
इस मामले में लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना ने बताया कि जिन एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है, उनकी रिपोर्ट बैंक प्रबंधन से मांगी गई है। जल्द ही सभी एटीएम पर गार्ड्स नजर आएंगे। कम से कम रात में तो एटीएम पर सुरक्षा गार्ड्स तैनात किए जाएंगे। जल्द ही सभी बैंकें गार्डों की नियुक्तियां कर लेंगी।
बैंकों ने सुरक्षा को प्राथमिकता पर लिया है और बैंकिंग सर्विसेज की क्वालिटी पर ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि जिले में 486 एटीएम हैं, जिनमें सबसे ज्यादा केनरा बैंक और स्टेट बैंक आफ इंडिया के हैं। उधर, एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि पुलिस ने केवल उन एटीएम को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, जहां गार्ड नही हैं।
विज्ञापन
यहां है ज्यादा परेशानी
- एमजी रोड पर हॉस्पिटल हैं, कई बार रात में मरीजों के तीमारदार कैश निकालने जाते हैं लेकिन एटीएम बंद मिलते हैं।
- आईएसबीटी पर रात को बस से बाहर जाने वालों में भी कई को कैश की जरूरत पड़ जाती है लेकिन यहां भी एटीएम बंद रहते हैं।
- रेलवे स्टेशनों पर भी रात को हजारों मुसाफिर पहुंचते हैं, इनके आस पास के एटीएम भी बंद रखे जा रहे हैं।