{"_id":"678f6ec8c615279490971592196300ec","slug":"assailants-got-free-from-police-snatched-weapon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से छुड़ाए हमलावर, छीने असलाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से छुड़ाए हमलावर, छीने असलाह
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा के साधन गांव में गुरुवार रात को जमीन के विवाद में संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। बवाल की खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिए। इसके बाद लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। तीन हमलावरों को अभिरक्षा से छुड़ाकर असलाह छीन लिए। पुलिस किसी तरह दो लोगों को पकड़कर थाने पहुंची।
साधन गांव में विजेंद्र की जमीन है। गांव के ही नूर मोहम्मद और असदुल्ला जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे कब्जा करने पहुंच गए। इस पर विजेंद्र पक्ष के लोगों ने विरोध किया। दोनों ओर से मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दहशत में गांववाले घरों में दुबक गए। बवाल की सूचना पर अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर पुलिस के सामने भी फायरिंग करते रहे। पुलिस ने पांच हमलावरों को पकड़ लिया। उनसे छह तमंचे और और 20 लाठियां भी बरामद कर लीं। पुलिस हमलावरों को पकड़कर ले जा रही थी, तभी उनके साथियों ने पुलिस टीम को घेरकर तीन हमलावरों को छुड़ा लिया। बरामद तमंचे भी छीन लिए। पुलिस ने किसी तरह नूर मोहम्मद और असदुल्ला को पकड़कर थाने भेजा। इसके बाद वायरलेस पर सूचना देकर थाने की फोर्स बुलाई गई। तब कहीं स्थिति नियंत्रण में हो सकी। घटना के बाद से आरोपी पक्ष घरों को छोड़कर भाग निकले। देर रात तक उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक और अवैध असलाह बरामद किया गया। सात कारतूस भी मिले हैं।
गांव में फैला सांप्रदायिक तनाव
विजेंद्र और नूर मोहम्मद पक्ष में विवाद के बाद तनाव के हालात हैं। इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।