फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another clerk arrested in fake mark sheets case

फर्जी मार्कशीट केस में एक और लिपिक गिरफ्तार 

Wed, 22 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 22 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Another clerk arrested in fake mark sheets case
चार और लिपिकों की तलाश कर रही है एसआईटी
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के चर्चित फर्जी मार्कशीट प्रकरण में फरार चल रहे लिपिकों में से सुनील वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उसे सिकंदरा के पास से पकड़ा। उसने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी थी। इसकेबावजूद पेश नहीं हुआ था। यह गिरफ्तारी 2004-05 के गड़बड़झाले में की गई है।
विज्ञापन

इसका केस एसआईटी ने अपने लखनऊ स्थित थाना में पिछले साल दर्ज किया था। इसमें विवि. के छह लिपिक आरोपी हैं। इनमें से एक शैलेंद्र गुप्ता के मकान की कुर्की भी हो चुकी है। रणवीर नाम का लिपिक पहले ही जेल जा चुका है। अभी चार और लिपिक फरार चल रहे है। उनकी तलाश की जा रही है। उनके वारंट आगरा पुलिस को दे दिए गए हैं। एसआईटी भी दबिश दे रही है लेकिन मिल नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन

अब उनके खिलाफ भी कुर्की की तैयारी चल  रही है। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। दूसरी ओर पिछले दिनों यूनिवर्सिटी में चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान बोरियों में मिले रिकार्ड की जांच भी तेज हो गई है। एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि इसमें जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed