फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anek singh murder reaveled

‘पापा ने दोनों को डांटकर नौकरी से निकाला था’

Sat, 23 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
anek singh murder reaveled
कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार की हत्या के खुलासे से उनका परिवार पूरी तरह से संतुष्ट है। इन लोगों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी सही पकड़े हैं। पुख्ता साक्ष्य भी पेश किए हैं। उनके बड़े बेटे ब्रजेश सिकरवार ने बताया कि रजनी और दिलीप ने पेट्रोल पंप पर ज्यादा दिन काम नहीं किया। उनका काम करने का तरीका सही नहीं था, इसलिए उन्हें पापा ने डांटकर निकाला था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पापा कड़े अनुशासन में रहते थे और कर्मचारियों से भी यही उम्मीद करते थे। जो खरा नहीं उतरता था, उसे डांट देते थे। लेकिन बाद में उसे मना भी लेते थे। यही वजह थी कि दोनों पेट्रोल पंप के 60 कर्मचारी उन्हें पसंद करते थे। कई ऐसे हैं, जो नौकरी छोड़कर जाने के बाद वापस आए।
विज्ञापन

रजनी और उसके पति दिलीप ने कुछ ही दिन काम किया। उनका काम ठीक नहीं था। इसलिए उन्हें डांटकर निकाला था। उनसे कहा था कि ‘यू आर नोट फिट फोर दिस जॉब’। शायद इसीलिए दोनों ने दिल में खुन्नस पाल रखी थी। साथ में कैश लूटने का लालच भी था। इसलिए यह वारदात कर डाली। उनसे लूटी गई रकम, मोबाइल और खून से सने कपडे़ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed