{"_id":"598332664f1c1b18778b457e","slug":"agra-triple-talaq-case-of-gulpsa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाकः सिपाही शौहर ने छोड़ा, एक साल से बेटे से भी है दूर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाकः सिपाही शौहर ने छोड़ा, एक साल से बेटे से भी है दूर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 03 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर की रहने वाली गुलप्सा को सिपाही शौहर ने उसे पत्र में तीन तलाक लिखकर भेजा और छोड़ दिया। उसका बेटा भी शौहर के पास ही है और वह अकेली अपना हक पाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। सिपाही शौहर के खिलाफ पुलिस महकमें में भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वह मुख्यमंत्री कार्यालय तक फरियाद लेकर जा चुकी है लेकिन न्याय कहीं से नहीं मिल रहा है।
बुधवार को आगरा में एडीजी आफिस पहुंची होजपुरा, थाना हजीरा, ग्वालियर (एमपी) निवासी गुलप्सा ने बताया कि उसका निकाह 14 सितंबर 2012 को बाह कस्बा के सुगरटी निवासी इसरायल बेग के साथ हुआ था। उसका शौहर सिपाही है और निकाह के समय मैनपुरी में तैनात था। दोनों के एक तीन साल का बेटा भी है।
गुलप्सा का आरोप है कि फरवरी 2016 में ससुराल में देवर ने उसके साथ बदतमीजी की। उसने विरोध किया तो ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। बेटे को भी शौहर ने अपने पास रख लिया। जुलाई 2016 में उसके पास एक पत्र आया जिसमें तलाक तलाक तलाक लिखा हुआ था। पत्र पढ़ते ही गुलप्सा के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने मामले की शिकायत तत्कालीन एसएसपी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आफिस में शिकायत की, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता अब भटकने को मजबूर है और उसे उसके बेटे भी नहीं मिलने दिया जा रहा है।

कर लेगी आत्महत्या
गुलप्सा का कहना है कि अगर, उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसके सामने आत्महत्या के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा। अब इसरायल बेग जीआरपी में तैनात है। बुधवार को गुलप्सा ने एडीजी आफिस में शिकायत की।
मामले में पुलिस का कहना है कि गुलप्सा के शौहर ने मेहर की रकम अदा करने के बाद तलाक देने की बात कही थी। मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इसरायल बेग के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक कार्रवाई के लिए कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।