फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra seven year old girl raped by neighbor

7 साल की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर से बहलाकर ले गया था वहशी

Wed, 18 Oct 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 Oct 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
agra seven year old girl raped by neighbor
बच्ची के साथ बलात्कार
आगरा में लोहामंडी के एक मुहल्ले में मंगलवार सुबह सात साल की मासूम के साथ दुराचार किया गया। आरोप घर के सामने रहने वाले युवक है। वह बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया था। वहां उसके साथ वहशीपन की सारी हदें पार कीं। 
विज्ञापन


घर लौट कर आई बच्ची लहूलुहान थी। मजदूरी पर गई उसकी मां घर लौटी तो उसने बिलखते हुए पूरी घटना बताई। इसका पता चलने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची मजदूर परिवार से है। मंगलवार को उसके मां-बाप मजदूरी पर गए थे। ऐसे में दोपहर को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। सात साल की मासूम भी वहां मौजूद थी। वह अपने भाई बहन के साथ खेल रही थी। तभी दरिंदा आया और मासूम को पास बुलाकर बातों में लगाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां से बोली ये

थोड़ी देर बाद बच्ची रोती हुए घर पहुंची। वह लहूलुहान हालत में थी। दर्द से कराह रही थी। शाम चार बजे मां के आने पर उसने बताया कि उसके साथ सामने वाले अंकल ने गंदी बात की है। 

इस पर मां ने आस पास के लोगों को बताया। आरोपी युवक नशेड़ी है। कुछ काम नहीं करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed