{"_id":"5f61927f4c1fd504134debeb","slug":"agra-police-arrests-kidneper-of-minor-girl-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक वीडियो बनाकर की थी दोस्ती, क्राइम सीरियल देखकर रचा किशोरी के अपहरण की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिकटॉक वीडियो बनाकर की थी दोस्ती, क्राइम सीरियल देखकर रचा किशोरी के अपहरण की साजिश
Thu, 17 Sep 2020 10:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:50 AM IST
सार
कस्बा का बंटी 11 सितंबर को किशोरी को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने दबिश देकर मुकदमे में नामजद पवन और अपहरण में सहयोग करने वाले बंटी खान के छह परिजन और रिश्तेदार जेल भेज दिए थे।
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण का आरोपी बंटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इरादतनगर कस्बे से 11 सितंबर को अगवा की गई 13 साल की किशोरी छठे दिन बुधवार सुबह चार बजे मुरादाबाद से बरामद कर ली गई। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बंटी और उसके साथी सोनू उर्फ सुनील गिरफ्तार कर लिए गए।
पुलिस का कहना है कि इनका सहयोग करने वाले सभी लोग गिरफ्तार किए जाएंगे। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। उधर, तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात है।
संबंधित खबर: अपहृत किशोरी बरामद न होने पर आक्रोश, बाजार बंद, रास्ता किया जाम
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण उस समय हुआ था जब वह सुबह को टहलने के लिए निकली थी। सब्जी विक्रेता ने बताया था कि उसे बंटी खान और पवन कोली ले गए हैं। उनके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया। किशोरी के न मिलने पर कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। मंगलवार को मामले में गांव रहलई में महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में बालिका की बरामदगी का आश्वासन दिया था। तब जाकर लोग माने थे। मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपी पवन, अपहरण में सहयोग करने के छह आरोपी चमन खान, अमन, साबिर खां, रिजवान और आसमा पत्नी रहीसुद्दीन और रानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि किशोरी को मुरादाबाद में किराए के घर में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस टीम ने बुधवार तड़के मुरादाबाद में मकान में दबिश दी। इसके बाद आरोपी बंटी खान उर्फ आसिफ और उसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए। पुलिस अब किशोरी के बयान दर्ज कराएगी। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर धारा की वृद्धि होगी।
मोबाइल बेच दिया, सिम तोड़ दिया था
बंटी से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने टिकटॉक वीडियो बनाया था। फेसबुक पर भी आईडी बना रखी है। इससे ही बालिका से दोस्ती की थी। अपना नाम बदलकर बताया था।
उसने बालिका के अपहरण की तैयारी एक महीने पहले ही कर ली थी। इसके लिए क्राइम आधारित सीरियल भी देखता था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना पुराना मोबाइल बेच दिया था। इसके साथ ही सिम तोड़कर फेंक दी थी। फेसबुक प्रोफाइल लॉगआउट कर दिया था। इसके बाद नया सिम खरीद लिया था।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मिला सुराग
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मुकदमे में नामजद पवन कोली को गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि बंटी बालिका को अगवा करके शमसाबाद रोड पर आया था। यहां से मारुति वैन में बैठकर चला गया। इस पर पुलिस ने लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए थे।
इनर रिंग रोड के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में सिल्वर रंग की मारुति वैन घटना वाले दिन एनएच 19 की ओर जाती दिखी। मारुति वैन यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में नोएडा की ओर जाती दिखी। कार की नंबर प्लेट के आखिरी चार अंक स्पष्ट थे। पुलिस ने गाड़ी का नंबर चेक कराया। यह शमसाबाद की निकली। पुलिस ने मंगलवार को उसके चालक को उठा लिया। उसने बताया कि वह एक युवक को छोड़ने मुरादाबाद गया था। उसने एक नंबर से कॉल किया था। पुलिस को वह नंबर मिल गया। उसकी लोकेशन मुरादाबाद की निकली। इससे किशोरी बरामद हो गई। आरोपी भी पकड़ लिए गए।
थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक का तबादला
आगरा। एसएसपी बबलू कुमार ने थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद को थाना प्रभारी निरीक्षक निबोहरा, प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ निरीक्षक विनोद कुमार को निरीक्षक अपराध थाना इरादतनगर, प्रभारी निरीक्षक थाना निबोहरा संसार सिंह राठी को प्रभारी निरीक्षक मानव तस्करी निरोधक शाखा बनाया है।